Agra News : तपस्या फाउंडेशन ने प्रकाश पर्व संग मनाया बाल दिवस, गुरुद्वारा के सेवादार बच्चों के लिए की लंगर सेवा

मनोहर समाचार, आगरा। अध्यात्म एवं समाज सेवा को समर्पित संस्था तपस्या फाउंडेशन द्वारा धन धन गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सेवादार बच्चों के लिए लंगर सेवा गुरुद्वारा गुरु का ताल पर की गयी। 

संस्थापक अध्यक्ष पूजा खिलवानी ने बताया कि "संस्था अध्यात्म, सनातन एवं समाज सेवा के लिए समर्पित है। हर धर्म से सर्वोपरि मानव धर्म सेवा को लेकर संस्था अग्रसित रहती है। इसी कड़ी में सिख धर्म के अनुयायी गुरुद्वारा के करीब 100 सेवादार बच्चों के लिए लंगर सेवा रखी गयी, ताकि प्रकाश पर्व के साथ ही बच्चे बाल दिवस का उत्सव भी मना सकें।" 

गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह के नेतृत्व आयोजन संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के प्रमुख सेवादार सतवीर सिंह, संस्था के मार्गदर्शक आचार्य सुनील कुमार वशिष्ठ, नितिन कोहली, सचिन चतुर्वेदी, अखिल दीक्षित आदि उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया