Agra News : 6वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के ऑफिसियल पोस्टर का हुआ विमोचन

मनोहर समाचार, आगरा। छठवां ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, जो इस वर्ष 15 से 17 नवंबर तक आगरा में आयोजित किया जा रहा है, Glamourlive फिल्म्स और डॉ भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के आईटीएचएम विभाग के सहयोग से के एक विशेष आयोजन है। फिल्म लेखक और निर्देशक सूरज तिवारी के निर्देशन में इस महोत्सव ने आगरा को एक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच पर स्थापित किया है। 

यह महोत्सव, जो अब अपने छठे वर्ष में है, विभिन्न देशों से आने वाली फिल्मों को एक मंच प्रदान करेगा और समाज को सकारात्मक संदेश देने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित भी करेगा।

इस बार महोत्सव में 15 से 20 देशों की फिल्मों का प्रदर्शन होगा, जिसमें लेखक, निर्देशक, प्रोड्यूसर और कलाकार अपने-अपने अनुभवों को साझा करेंगे और नई सोच को प्रोत्साहन देंगे। इस आयोजन में देश-विदेश से कई प्रमुख हस्तियाँ, मंत्री, सिनेमा जगत के सितारे और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति भाग लेंगे, जिससे यह महोत्सव और भी भव्य हो जाएगा। कई सेलिब्रेटी भी आ रहे हैं।

Glamourlive Films और डॉ भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के बैनर तले आयोजित यह महोत्सव न केवल फिल्मों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का काम करता है, बल्कि उभरती हुई प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का एक अंतरराष्ट्रीय मंच भी देता है। हर वर्ष इस महोत्सव में नई-नई कहानियाँ, सांस्कृतिक विविधता और सिनेमा की नई दिशाएँ देखने को मिलती हैं, जो कला प्रेमियों के लिए एक विशेष अनुभव बन जाती हैं।

आगरा की इस विशेष धरोहर को सफल बनाने के लिए शहर का सहयोग आवश्यक है कि वो आएं और फिल्म्स देखें। उम्मीद है कि यह आयोजन इस वर्ष और भी शानदार सिद्ध होगा और आगरा को वैश्विक सिनेमा के मानचित्र पर और भी मजबूत करेगा।

पोस्टर विमोचन में प्रो. डॉ. यूएन शुक्ला निदेशक आईटीएचएम भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी आगरा, स्वटज़रलैंड से सिंगर परफॉर्मर श्रुति बनर्जी, इंदौर से परफॉर्मेंर प्रतिभा चौहान, सूरज तिवारी लेखक निर्देशक, अमित तिवारी निदेशक आरोही इवेंट्स आदि उपस्तिथ रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया