Agra News : गुरुद्वारा श्री मिठा खूह साहिब महर्षि पुरम में सजा कीर्तन दरबार

 -सतगुरु नानक प्रगटिआ  मिटी धुंध जगि चानणु होआ

मनोहर समाचार, आगरा। ऐसे सद्गुरु दीनदयाल धन-धन साहिब श्री गुरु नानक देव महाराज जी के प्रकाश पर्व की खुशी में अलौकिक दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के चरण छो प्राप्त पावन पवित्र स्थान गुरुद्वारा श्री मिठा खूह साहिब महर्षि पुरम सिकंदरा आगरा पर समूह साथ संगत के उपराला गुरु महाराज जी की अपार कृपा वर्षी। गुरु नानक नाम लेवा गुरु प्यारी संगतों को धन-धन गुरु नानक देव महाराज जी का अनमोल अमोलक वाणी कथा का कीर्तन गुरु महाराज की निगी गोद में बैठकर किया। 

गुरु के प्यारे भाई हरजोत सिंह ने संगतों को गुरु की उपमा समझाई। तू ही निरंकार, तू ही निरंकार शब्द गुरबाणी कीर्तन का जसगान किया। आप ही जगत विच आगया नारायण दा रूप धरि...लखी न जाही नानक लीला आपै सुरपम आपै असतुला... कल तारण गुरु नानक आया...दर्शन देखत ही सुध की ना सुध रही बुध की ना बुध रही मतमे ना मत रही...जैसे भजन सुनाये।  

आलौकिक दीवान में संगतों ने पवित्र स्थान गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे माथा टेक अरदास की और गुरु का आशीर्वाद लिया। उसके बाद सभी धर्म प्रेमियों ने गुरु का अटूट लंगर पाकर गुरु का शुकराना किया। 

इस दौरान मुख्य रूप से सेवा में हरप्रीत सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, संजय सेठ, रूबल, रिंकू, गुरप्रीत सिंह, रुपिन, हरप्रभ सिंह, सुखपाल सिंह, प्रथम सिंह, महेंद्र कौर, देवेंद्र कौर, चांदनी भोजवानी, जतिंदर कौर, तजिंदर कौर, सहज कौर, मिलन कौर, नीतू सेठ आदि ने हाजिरी दी। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया