Agra : राधा रानी हाईट्स में हरियाली तीज की धूम, नृत्य-संगीत से झूमीं महिलाएं
मनोहर समाचार आगरा। राधा रानी हाईट्स में हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डांस, म्यूजिक, मस्ती और मनोरंजक गेम्स ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।
आयोजन में शीला गर्ग, रेखा पारिख, नीता सक्सेना, ऋतु आर्य, निर्मला जैन, गीता सिंह, ममता जायसवाल, सीमा साधवानी एवं अंजलि सक्सेना आदि की प्रमुख सहभागिता रही।
वहीं रश्मि, शिवांगी, हिमानी, पल्लवी, भावना, सीमा, निकिता, प्रियंका, ममता, रेनू, हर्षी और अलका समेत तमाम महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम में खूब रंग जमाया।
कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष आकाश सक्सेना सहित समिति सदस्यों ने प्रतिभागी महिलाओं को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। सभी ने मिलकर हरियाली तीज की खुशियां साझा कीं और आयोजन को यादगार बनाया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें