Agra : अग्रमिलन समिति के महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी की हुई घोषणा

कर्मयोगी क्षेत्र के महाराजा अग्रसेन बने सुनील अग्रवाल और माधवी बनी आरती अग्रवाल

मनोहर समाचार, आगरा। अग्रमिलन समिति की ओर से अग्रसेन जयंती 2026 के महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी के स्वरूपों की घोषणा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक प्रदीप अग्रवाल, अजय गोयल, गिर्राज किशोर, संजीव गर्ग, पृथ्वीनाथ अग्रवाल और पार्षद कंचन बंसल ने अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। 

समिति अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि अग्रकुल के प्रवर्तक और समाजवाद के प्रेणता महाराजा अग्रसेन की 50150वीं जयंती की तैयारियां कर्मयोगी क्षेत्र में शुरू हो गयी है। 11 अक्टूबर को कर्मयोगी चौराहा पर अग्रोहा धाम सजाया जायेगा और अग्रसेन जयंती निकाली जाएगी। समिति के पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन बने सुनील अग्रवाल और महारानी माधवी बनी आरती अग्रवाल का उनके निवास पर जा कर पगड़ी व माला पहना कर स्वागत सम्मान किया। 

महाराजा अग्रसेन सुनील अग्रवाल ने कहा कि मेरे पिछले जन्म में कुछ अच्छे कर्म रहे होंगे जो इस बार का कर्मयोगी क्षेत्र से अग्रसेन बनने का सौभाग्य मुझे मिला है। अग्रमिलन का आजीवन ऋणी रहूँगा जो उन्होंने मुझे इतना बड़ा सम्मान दिया। 

इस अवसर पर महामंत्री संजय अग्रवाल तोता भाई, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, दिनेश मंगल, सुमित गर्ग, मनोज गर्ग, संचित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, शिल्पी, अंजलि, संगीता, कविता, अनिता, ममता, गुनगुन, शिवानी आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया