Agra : रेणु बनी तीज क्वीन कृति मेहंदी विजेता
मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग के महिला मंडल द्वारा आयोजित तीज महोत्सव स्थानीय मुंबई वाली बगीची में धूमधाम से मनाया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें तीज क्वीन में प्रथम रीनू अग्रवाल, द्वितीय रुचि बंसल तृतीय दीक्षा अग्रवाल रही। वही मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम कृति अग्रवाल, द्वितीय रुचि गर्ग एवं तृतीय खुशी अग्रवाल रही।
कार्यक्रम में आयोजित म्यूजिकल कुर्सी दौड़ में महिला वर्ग में शिवानी एवं रुचि प्रथम, उषा एवं रुचि द्वितीय तथा शानू एवं निक्की तृतीय रहे, वही बालिका ग्रुप में सान्वी बंसल प्रथम, अथर्व गोयल द्वितीय एवं धानी अग्रवाल तृतीय रही।
महिला मंडल की संयोजिका बबीता मित्तल, रेखा अग्रवाल, गरिमा गर्ग, डोली अग्रवाल एवं रेनू जैन ने समस्त व्यवस्था संभाली।
सभी कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं की निर्णायक अर्चना अग्रवाल, संगीता गर्ग, एवं दीक्षा अग्रवाल रहीं।
संस्था अध्यक्ष कुलवंत मित्तल, महामंत्री राजीव खेमका आदि ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें