AGRA : अंतर्राष्ट्रीय सिंधी समाज संगठन महिला विंग ने शुरू किया महिला रोजगार उपक्रम*

आगरा। समाज की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु अंतर्राष्ट्रीय सिंधी समाज संगठन महिला विंग आगरा द्वारा रोजगार देने की मुहिम का आरंभ कृष्णा कॉलोनी स्थित साई लीलाशाह सिंधी धर्मशाला में किया गया।

संस्था की अध्यक्ष अंजू दियालानी ने बताया कि "आज समय की मांग है कि महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हों और स्वाभिमानी जीवन यापित कर सकें। साथ में उक्त प्रोजेक्ट से होने वाली आय को बेटियों की पढ़ाई और उनके विवाह में खर्च किया जाएगा।"

कार्यक्रम में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी, पुज्य सिंधी महापंचायत उपाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी श्याम भोजवानी, पुज्य कमलानगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद आतवानी, अशोक चावला, कन्हैया लाल वासवानी, जयकुमार, दौलतराम आदि संचालन अशोक चावला द्वारा किया गरिमामयी  उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ  किया गया। 

संस्था की ओर से अध्यक्ष अंजू दियालानी, महामंत्री दिया सेवकानी, एडवाइजर डाॅ. मनिंदर कौर, कोषाध्यक्ष प्रीति नागदेव एवं दिया वासवानी उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया