AGRA : सनातन धर्म की ध्वजा को फहराने के साथ ज्योतिषशास्त्र के पारंगत विद्वान-डॉ. अरविंद मिश्र
आगरा। ज्योतिष की दुनिया में एक ऐसा नाम, जो अपने प्रखर ज्ञान, ज्योतिषीय गणना और भविष्य की सटीक जानकारी देने की सामर्थ्य रखता है। इसके साथ ही आध्यात्मिकता का प्रकाश निरंतर समाज में देदीप्यमान किए है। इसके अलावा योग और आध्यत्मिक की दिशा में लोगों को जोड़ने का निरंतर कार्य निःस्वार्थ भाव से जारी है। ऐसे सामाजिक समरसता के पर्याय डॉ. अरविन्द किसी परिचय के मोहताज नहीं।
सनातन धर्म को कर रहे देदीप्यमान
डॉ. अरविन्द मिश्र जी ने ज्योतिष के माध्यम से समय-समय पर तमाम भविष्यवाणी कर लोगों को चिंतन के लिए विवश किया है। श्री राम शर्मा आचार्य के शिष्य गायत्री परिवार के सदस्य और पदाधिकारी डॉ. अरविन्द मिश्र हमेशा सनातन धर्म के कार्य में सदैव आगे रहते हैं। बात चाहे गौ सेवा की हो, अनुष्ठान या फिर पूजा-पाठ की, उन्होंने कभी कदम पीछे नहीं खींचे। पारिवारिक पृष्ठभूमि का सादगी के साथ निर्वहन करते हुए हमेशा संघर्षशील बने रहने और लोगों की मदद को तत्पर रहने का आत्मीय भाव उनके अंदर कूट-कूटकर भरा है। उनके व्यवहार की सौम्यता और ज्ञान की प्रखरता अपने आप में प्रबल है।
दुनिया में ऐसे लोग कम मिलते हैं, जो स्वार्थ को दरकिनार कर निःस्वार्थ धर्म, सेवा और ज्योतिष सेवा की परिकल्पना को साकार बनाएं हों। उन्हीं में डॉ. अरविन्द मिश्र जी की कर्तव्यनिष्ठा, देशप्रेम और मानवता की सोच उन्हें सबसे अलग बनाती है। उनके उच्च आदर्श जीवन मूल्यों को जीने की प्रेरणा देते हैं। जीवन में जब कोई निराश होकर उनके पास पहॅुचता है, तो वे सहज ही उसकी समस्या का निदान अपने स्तर पर करने का भरपूर प्रयास करते हैं।
जारी है योग शिविर
उनके माध्यम से सेंट्रल पार्क आवास-विकास में योग शिविर आज भी निरंतर जारी है, जहां दर्जनों की संख्या मंे महिला और पुरुष सुबह आकर योग के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को सहज बनाए हुए हैं। ऐसे निर्मल मन और सामाजिक भावना के साथ सनातन धर्म को प्रचारित और प्रसारित कर जन-जन तक पहॅुचाने वाले डॉ. अरविन्द मिश्र जी के साथ एक जन सैलाब की नितांत आवश्यकता है, ताकि वे देश और समाज के लिए एक सम्बल का कार्य कर सकें। क्या हम और आप एक नेक कार्य में अपने योगदान की एक छोटी सी आहूति नहीं दे सकते, ताकि सनातन धर्म, गौ माता और देशप्रेम घर-घर में स्थापित हो सके!
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविन्द मिश्र
(ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु संस्थान
संजय प्लेस(निकट आहार रेस्टोरेंट), आगरा
मोबा.-9412343560




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें