AGRA : अप्सा के अंतर्गत क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल में स्केटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आगरा। क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल में सत्र 202-24 में आयोजित की जाने वाली अप्सा की विविध प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में आज क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल आगरा में स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रवीण बंसल, प्रधानाचार्या डॉ. तनुजा झा और क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सर्वजीत सिंह उपस्थित रहे। श्री बंसल ने अपने वक्तय में कहा कि "आगरा के समस्त स्कूलों के छात्रों को एक मंच पर लाकर उनके बीच स्वस्थ प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का उद्देश्य बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास करना है। हमारा प्रयास होता है कि बच्चे हर क्षेत्र में आगे आएं, उनके अंदर छिपी प्रतिभा का विकास हो व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना, अपने विद्यालय और शहर का भी नाम रौशन करें।"
विद्यालय प्रांगण में सुबह से ही चहल-पहल थी। क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों की अगवानी के लिए पूरी तरह तैयार था। प्रधानाचार्या ने सभी छात्रों का हौंसला बढ़ाया और प्रतियोगिता के आरंभ की घोषणा की। निर्धारित समय पर प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। सभी प्रतिभागी बहुत उत्साहित दिखाई दे रहे थे और पूरे जज्बे के साथ जीत का प्रयास कर रहे थे। प्रतियोगिता के समापन के पश्चात परिणाम की घोषणा की गई। विजय प्रतिभागियों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था।
.jpeg.jpg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें