Manohar Samachar : भारत में बन रहे विदेशी जूते ने रोगजार के साथ ब्रांडेड प्रोडक्ट मध्यम वर्ग तक पहुंचाए

मनोहर समाचार, आगरा। भारत सरकार की पहल से ब्रांडेड विदेशी कम्पनियों के भारत में मैन्यूफैक्टरिंग होने से न सिर्फ रोजगार की सम्भावनाएं बढ़ी रही हैं, बल्कि ब्रांडेड कम्पनियों के जूते मध्यम वर्ग के दायरे में भी पहुंच गए हैं। आम व्यक्ति के लिए प्यूमा और एडीडास जैसे जूतों को पहनना अब ख्वाब नहीं रहा। इसके लिए भारत सरकार सराहना की पात्र है। 

मां कैला एंटरप्राइजेज द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड मेरिएट में आयोजित दो दिवसीय विजनेज मीट व कार्यशाला के समापन समारोह में यह बात पूर्व मेयर नवीन जैन ने कही। अतिथियों का स्वागत करते हुए मां कैला एंटरप्राइजेज के चेयरपर्सन अखिल जैन ने बताया कि "पहले दिन राजस्थान व उप्र के सैकड़ों खुदरा व्यापारियों ने भ्रमण किया था। वहीं लोगों ने ब्रांडेड कम्पनियों के कम कीमत में उपलब्ध नए प्रोडक्ट की जानकारी को लेकर काफी उत्साह दिखाया। सभी सहभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।" 

अवलोकन करने पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि "डिसप्ले के साथ सैम्पिल देखना नया तरीका है, इससे पहले बंद डिब्बों में ही रीटेलर सेम्पिल देखते थे। साथ ही व्यापारियों को बेहतर स्कीमें मिलने से व्यापार बढ़ने की उम्मीद भी बढ़ी है।" 

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्यूमा से आरएसएम अनिकेत, सीनियर मैनेजर अंकुल जैन, ए-6 से संदीप मोहन, प्रमोद जैन, मंजू जैन आदि उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया