Manohar Samachar : राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रिल्यूड में हुआ क्रिकेट मैच व मिनी ओलंपिक का आयोजन
मनोहर समाचार, आगरा। हॉकी के जादूगर- मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में छात्र बनाम शिक्षक क्रिकेट मैच का आयोजन बड़े उत्साह से किया गया, जिसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव एवं शैक्षणिक प्रमुख डॉ. रश्मि गांधी द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
छात्रों की टीम विजेता रही, जिनमें अर्श, आरव, आर्यन जैन, आर्यन गौतम, देवेंद्र प्रताप, प्रतीक, आरुष, अंशराज, अक्षत, सार्थक, अजितेश, गौरव, सक्षम, शिद्दत, व आरुष गुप्ता को पुरस्कार स्वरूप ट्राॅफी प्रदान की गई एवं आरुष बघेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस अवसर पर कक्षा छः से आठ के लिए बैगलैस डे का भी आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत मिनी ओलंपिक में छात्रों ने विभिन्न प्रकार की रेस, रस्साकसी व म्यूज़िकल चेयर में अत्यंत ऊर्जा व उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त छात्रों के रचनात्मक कौशल को विकसित करने हेतु टाई एंड डाई वर्कशॉप की व्यवस्था की गई, जिसमें प्रशिक्षिका स्वाति तनेजा व मनिका मत्ता ने अपनी कलात्मक शैली से सभी बच्चों को एक नया हुनर सिखाया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि "महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन हेतु तैयार करने के उद्देश्य से विद्यालय में महिलाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट पिच का निर्माण किया गया है, जहाँ उत्तरप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, आगरा के द्वारा इंटर जोनल गर्ल अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु टीम का चयन किया जाएगा।"
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एन.एस. कुशवाहा, अभि सिरोही, काजल वासुदेवा, ऋषभ गौतम, सुनीत कौर व कक्षा छः से आठ के शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।





Nice
जवाब देंहटाएं