AGRA : स्वर्ण जयन्ती पर लकी ड्रा पुरस्कार पाकर खिले कर्मचारियों के चेहरे

 -सुधीर फिलिंग स्टेशन, इंडियन ऑयल पैट्रोल पम्प के पैट्रोल पम्प 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया गया स्वर्ण जयन्ती समारोह

आगरा। रुनकता स्थित सुधीर फिलिंग स्टेशन, इंडियन ऑयल पैट्रोल पम्प के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयन्ति समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल डिविजनल हेड जाहिद सईद ने सुधीर फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर सुधीर कुमार अग्रवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दीं। सिद्धार्थ व सचिन अग्रवाल ने पुष्प भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। 

इस अवसर पर लकी ड्रॉ में मिक्सर ग्राइंडर, डिनर सेट, ठंडे पानी का कैम्फर विजेता कर्मचारियों को वितरित किए गए। सुधीर फीलिंग स्टेशन के सबसे पुराने कर्मचारी, खजानी सिंह का जाहिद सईद द्वारा विशेष सम्मान किया गया। अन्य कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। सुधीर कुमार अग्रवाल ने अपने सहयोगियों, पुराने ग्राहकों, पंप के कर्मचारियों, कंपनी के अधिकारियों और विशेषकर अपनी पत्नी सुमन अग्रवाल को उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया गया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से इंडियन ऑयल के अधिकारी, राजन किशोर, अमित त्रिवेदी, अनुराग अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, जगतनारायण शर्मा, सौदान सिंह, सुमन अग्रवाल (पत्नी), सिद्धार्थ और सचिन (पुत्र), पारिवारिक सदस्य, पेट्रोल पंप के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया