AGRA : माता कालका बाबा वीर बुलाकी प्राचीन मंदिर पर कैबिनेट मंत्री ने की सेवा

 आगरा। माता कालका बाबा वीर बुलाकी प्राचीन मंदिर हाथी घाट यमुना किनारे पर बाबा वीर बुलाकी सेवा समिति (ट्रस्ट) के द्वारा शर्बत की प्याऊ एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे। 

उच्च शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत माता कालका बाबा वीर बुलाकी जी की मूर्ति पर माला पहनाकर, दीप जलाकर की। मंदिर परिसर में मंत्री ने पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया एंव शर्बत बाटकर प्याऊ का उद्घाटन किया। वहीं सभी पदाधिकारी ने मुख्यतिथि योगेंद्र उपाध्याय का पगड़ी पहनाकर, मोतियों की माला, पटका पहनाकर साफा बांधकर एवं फूलों की माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष चौधरी सतीश डागौर ने की। संचालन कमेटी के प्रबंधक संतोष डागौर ने किया। कमेटी के महामंत्री मुकेश डागौर ने अपने वक्तव्य में मंत्री को मंदिर के सौंदर्यीकरण में जो समस्या आ रही हैं उनसे अवगत कराया। 

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा "आपने जो समस्या बताई हैं उन समस्याओं को विभागीय स्तर से बात करके जल्द समाप्त किया जायेगा। 

कार्यक्रम में चौधरी सतीश डागौर, भजन लाल डागौर, लाला भगत जी, मुकेश डागौर, राजबीर प्रधान, संतोष डागौर, कुशल वर्मा, वरुण देशभक्त, पवन भगत जी, बबलू भगत जी, रोहित कुमार, सागर भारती, अभय कुमार, रवि भगतजी, गजेंद्र सिंह, सोनू राज, सचिन डागौर ,अमित नरवार, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया