AGRA : अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ ने विश्व योग दिवस पर किया योग
आगरा। देश-दुनिया में मनाए गए विश्व योग दिवस के पावन अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ ने आवास विकास कॉलोनी स्थिति सेंट्रल पार्क सूर वाटिका में वृहद योग शिविर का आयोजन किया। योग शिविर का शुभारम्भ युवा प्रकोष्ठ आगरा के पूर्व जिला समन्वयक एवं विख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविन्द मिश्र ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।
योग शिविर में डॉ. अरविन्द ने कहा कि "भारतीय जीवन पद्धति में योग का विशेष महत्व है। योग हमें शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ बनाने में सक्षम है। वर्तमान में युवाओं को ह्दय रोग, उच्च रक्त चाप, मधुमेह, थॉराइड जैसे रोग हो रहे हैं। युवा नियमित योग कर इन गम्भीर बीमारियों से निजात पा सकते हैं।"
अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ द्वारा लगाए गए इस योग शिविर में योग शिक्षकों और योगाचार्यों को डॉ. अरविन्द मिश्र द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान योग शिविर में योगाचार्य सीमा दुबे, योगाचार्य डीसी प्रजापति, योगाचार्य अनामिका जादौन, योगाचार्य हरफूल सिंह ने उपस्थित लोगों को योग कराया, तो वहीं शिविर में चौ. शिवराम सिंह, हरी सिंह, चौ. केपी सिंह, राजकुमार अग्रवाल, रवीन्द्र, भारत, मनोरमा गौड़, प्रमिला सैंगर, मीरा गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें