AGRA : अग्रवाल महासभा आगरा के निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
आगरा। बीती 12 जून को अग्रवाल महासभा के चुनाव की प्रक्रिया लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित हुआ, जहाँ 14 कार्यकारिणी सदस्यों का लॉटरी सिस्टम से निर्विरोध चयन किया गया। वहीं अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों द्वारा 11 जून की शाम को अपना नामांकन वापस लेने के कारण चुनाव अधिकारियों द्वारा दोनों पदों को शून्य घोषित कर दिया गया।
आज अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव अधिकारी रवि प्रकाश अग्रवाल ने कौशल हाउसिंग कमला नगर पर किया। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों में कांटा प्रसाद अग्रवाल को अध्यक्ष, विष्णु बिहारी गोयल महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर राम रतन मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस पूरी चुनाव प्रक्रिया में सह चुनाव अधिकारी कुलवंत मित्तल और सुभाष गर्ग की भी भूमिका रही। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों ने समाज हित में मिलकर कार्य करने की और सबको साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान पूर्व विधायक महेश गोयल, कौशल किशोर सिंघल, भगवन दस बंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, सुरेश कैंसल, विनोद गोयल, सीताराम अग्रवाल, अशोक गोयल, मिट्ठल लाल गोयल,जीवन लाल मित्तल, सूरेह चंद जेंगारा और विष्णु दयाल बंसल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Good news
जवाब देंहटाएं