AGRA : आरटीओ आफिस में खोला जाए पब्लिक फैसिलिटी सेन्टर

-टैक्स जमा करने के लिए सभी विकल्प रहे खुले

-नियमों को करें लागू उपभोक्ता का न हो उत्पीड़न

-खाली गाड़ियों को शहर  से बाहर निकालने के लिए नो एंट्री का बढ़ाया जाये समय

-छलेसर पुलिस चौकी राजमार्ग के मध्य में बन्द वाहनों को न खड़ा किया जाये मार्ग में

आगरा। आरटीओ एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रकोष्ठ की एक बैठक अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रकोष्ठ चेयरमैन यतीन्द्र कुमार गर्ग द्वारा किया गया। आरटीओ कार्यालय से आ रही कठिनाइयों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई।

मांग की गई कि आरटीओ आफिस में पब्लिक फैसिलिटी सेंटर बनाया जाये। जिसमें हैल्प डेस्क हो। 2 या 3 कम्प्यूटर हों और वाईफाई उपलब्ध हो, ताकि उपभोक्ता जानकारी लेकर और टैक्स जमा कर सके। यही भी मांग की गई कि टैक्स जमा करने के लिए भुगतान के सभी विकल्प खुले होने चाहिए। अभी तक ऑनलाइन या केवल नकद जमा करने का विकल्प है। ऑन लाइन जमा करना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं है। आरटीओ के नियमों के सही प्रकार से लागू नहीं हो रहे हैं। उन्हें लागू किया जाये और उपभोक्ताओं का उत्पीड़न रोका जाये। लोडिड गाड़ी नो एंट्री के बाद शहर में अनलोड होने में काफी समय ले लेती हैं और खाली गाड़ी को शहर से बाहर जाने में कठिनाई होती है। अतः खाली गाडियों को शहर से बाहर जाने के लिए नो एंट्री का समय बढ़ाया जाये। निजी ड्राइविंग प्रशिक्षण कालेज में प्रषिक्षण की फीस अत्यधिक है। अतः इन पर अंकुश कसा जाये और ड्राइविंग प्रशिक्षण शुल्क को रिजनेविल किया जाये। छलेसर पुलिस चौकी जो राश्ट्रीय राजमार्ग के मध्य में स्थित है, पर बन्द वाहन मार्ग पर खड़े किये गये हैं। जिनसे वाहनों का आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाएं होती रहती है। अतः इन वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से अन्यत्र शिफ्ट किया जाये।

बैठक में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, प्रकोष्ठ चेयरमैन यतीन्द्र कुमार गर्ग, सदस्यों में योगेश जिन्दल, सतीश अग्रवाल, पंकज शर्मा, डॉ. उदय अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया