AGRA : पारंपरिक उद्योग व्यापार में घरेलू महिलाओं को जागरूक करेगा चैंबर

–पारंपरिक उद्योग व्यापार में कैसे भाग लें घरेलु महिलाएं  चैम्बर चलाएगा जागरूकता अभियान

-महिला उद्यमियों द्वारा संचालित एमएसएमई इकाइयों के लिए सरकार की लाभकारियों योजनाओं के किये जायेंगे कार्यक्रम सामाजिक उत्थान हेतु मलिन बस्तियों की महिलाओं को स्वच्छता के लिए किया जाएगा जागरूक

आगरा। चैम्बर भवन में चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में महिला उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन महिला उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की चेयरपर्सन डाॅ. रीता अग्रवाल द्वारा किया गया। संयुक्त चेयरपर्सन आषी अग्रवाल एवं कोचेयरपर्सन निधि अग्रवाल द्वारा महिला उद्यमिता के विकास एवं महिला उत्थान हेतु विभिन्न विचार एवं योजनाएं बताई गई। 

बैठक में चर्चा हुयी कि महिला उद्यमियों के लिए प्रेरक कार्यक्रम चलाये जायेंगे और महिला उद्यमियों को वर्तमान में आ  रही परेशानियों के निराकरण हेतु विशेषज्ञों द्वारा हल कराया जायेगा। जो महिलाएं प्रत्यक्ष  रूप से उद्योग व्यापार से नहीं जुडी है वे घर में रहकर किस प्रकार उद्योग में सहयोग कर सकती हैं इस पर विशेषज्ञों के साथ कार्यक्रम किये जायेंगे। 

डाॅ. रीता अग्रवाल ने कहा कि "महिला उद्यमियों के साथ साथ सामाजिक उत्थान हेतु मलिन बस्तियों में महिलाओं को स्वच्छता के लिए जागरूक करना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इन महिलाओं का उद्योग व्यापार में योगदान होता है । इस हेतु मलिन बस्तियों की महिलाओं में कैम्प लगाकर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा। संयुक्त चेयरपर्सन आशी अग्रवाल एवं कोचेयरपर्सन निधि अग्रवाल ने इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में डॉक्टर्स को भी जोड़ा जायेगा।"

चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि "आगे महिला उद्यमियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। एमएसएमई डीएफओ आगरा के साथ बैठक आयोजित की जायेगी जिसमें महिला उद्यमियों को सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी।"

कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने महिला जागरूकता कार्यक्रम को किये जाने  समझाई।

उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एवं उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग द्वारा भी महिलाओं के उत्थान एवं महिला उद्यमिता विकास हेतु अपने प्रभावी विचार प्रकट किये।

बैठक में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, चेयरपर्सन डॉ. रीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, संयुक्त चेयरपर्सन आशी अग्रवाल, को-चेयरपर्सन निधि अग्रवाल उपस्थित रही।  

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया