Manohar Samachar : माही के हुनर से ताज सा रोशन हुआ आगरा, फहराया अभिनय का परचम

मनोहर समाचार, आगरा। कार्तिकेय संस्था के निदेशक, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डा. पंकज दर्पण अग्रवाल के नेतृत्व में आगरा की विख्यात मंच संचालिका, मॉडल और रंगमंच अभिनेत्री "माही वी कुमार" Mahi V Kumar ने 2 अक्टूबर को सांस्कृतिक समिती सेक्टर 14, द्वारा गुड़गांव के रामलीला ग्राउंड में आयोजित  एतिहासिक रामलीला में सीता जी के स्वरुप में पूरे शहर का दिल जीत लिया। भगवान श्रीराम 'अर्शिल चिचाम' और लक्ष्मड़ बने 'संदीप खांडे', पल्लवी शर्मा सूपर्ण खां एवं रावण की भुमिका में गौरव गुप्ता रहे। 

माही की उपलब्धियां 

आपको बता दें कि "माही वी कुमार" आगरा की एतिहासिक रामलीला में भी अहिल्या, शबरी, अनुसुइया सहित कई स्वरुप निभाकर पूरे शहर का आशिर्वाद ले चुकी हैं। इससे पूर्व नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में एन.टी.ए. इंटरनेशनल ताज क्वीन बेस्ट पर्शनेलिटी का खिताब जीत चुकी हैं। नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा एंड टीवी के रियलिटी शो 'लव मी इंडिया फेम' "अथर्व चतुर्वेदी" जिनकी प्रतिभा का लोहा, निर्णायक सुप्रसिद्ध बॉलीवुड संगीतकार हिमेश रेशमिया, गायक गुरु रंधावा भी मान चुके हैं, & टीवी रियेलिटी शो 'सा रे गा मा' के प्रथम रनर अप तनमय चतुर्वेदी, टीवी रियेलिटी शो 'सुपर स्टार' फेम वर्षा के साथ आयोजित "बाल उत्सव" में पेंटिंग और मंच संचालन प्रतियोगिता में प्रथम पुरुष्कार प्राप्त किया है। उसके बाद संस्था के सभी कार्यकर्मों में मंच संचालन और कविता पाठ करने लगी।  2023 में ताज महोत्सव समिती द्वारा आयोजित 'मिडनाइट फेस्ट एट सदर' में मंच संचालन और इसी वर्ष माही ने महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में कवि सम्मेलन मे देश के विश्व विख्यात कवियों के समक्ष काव्य पाठ कर खूब नाम कमाया । माही ने 2024 में ताज महोत्सव में कविता पाठ कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हाल ही में 26 जनवरी 2025 को रंगकर्मियों द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में माही ने पीयुष मिश्रा द्वारा लिखित 'गगन दमामा बाज्यौ' के एक छोटे से अंश पर अभिनय कर अपनी एक और नयी प्रतिभा का परिचय दिया। इसी वर्ष ताज महोत्सव 2025 में 'माही वी कुमार' को मुक्ताशीय मंच पर कई बार  स्थानीय कलाकारों के पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन का सुअवसर मिला। इसी वर्ष भारतेंदु नाट्य एकेडमी, लखनऊ द्वारा आयोजित एक माह की रंगमंच कार्यशाला में नाटक अहिल्याबाई होलकर में शुरूआती मंच संचालन और कई किरदार निभाकर वाहवाही लूटी। संगीत नाटक एकेडमी, लखनऊ द्वारा आयोजित एक माह की रंगमंच कार्यशाला में नाटक "अंधेर नगरी" में राजा के खास सिपाही की महत्त्वपूर्ण भुमिका निभाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 

प्रतिभा के मंदिर

आपको बता दें माही वी कुमार वरिष्ठ रंगकर्मी अलका सिंह शर्मा की शिष्या और आगरा के विख्यात कोरियोग्राफर टोनी फास्टर Tony Faster की सुपुत्री हैं। माही अपनी अभिनय प्रतिभा से आगरा का नाम रोशन कर रहीं हैं। अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर कामयाबी की उड़ान भर रहीं हैं। ऐसी प्रतिभा की धनी हुनरमंद बेटी अकेले टोनी फास्टर की बेटी ही नहीं अब माही आगरा की बेटी बन शहर की ब्रांड बन चुकी हैं।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया