Manohar Samachar : नीमा आगरा ने आयोजित किया श्री धन्वंतरि जन्मोत्सव कार्यक्रम
मनोहर समाचार, आगरा। नेशनल इंट्रीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन NIMA आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सकों का राष्ट्रीय संगठन है जो चिकित्सकों एवं रोगियों एवं आम जन के हितार्थ कार्य करती है। नीमा आगरा शाखा द्वारा आयुर्वेद के आदि प्रवर्तक भगवान श्री धन्वंतरि जी के जन्मोत्सव पर एक कार्यक्रम का आयोजन होटल अतिथिवन वाटर वर्क्स बल्केश्वर आगरा पर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप भाटी, अध्यक्ष जिला सहकारिता बैंक आगरा, विशिष्ट अतिथि डॉ. एसएस आलम क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी आगरा, डॉ. बीबी यादव पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी आगरा, संरक्षक नीमा आगरा रहे।
सर्व प्रथम मुख्य अतिथि प्रदीप भाटी एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा श्री भगवान धन्वंतरि जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं सभी ने सामूहिक दीप प्रज्वलित किया। मंच पर विराजमान सभी अतिथियों का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं शाल पहना कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदीप भाटी ने आयुर्वेद यूनानी चिकित्सा पद्धति की आम जन में उपयोगिता एवं सरकार द्वारा आयुष चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहन देने पर प्रकाश डाला।
क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ. एमएस आलम ने सभी चिकित्सकों को धन्वंतरि जन्मोत्सव पर बधाई दी। संरक्षक डॉ. बीबी यादव ने आयुर्वेद यूनानी चिकित्सकों को उनके अधिकार के बारे में प्रकाश डाला।
नीमा आगरा के जिला अध्यक्ष डॉ. करुणाकरण दीक्षित ने अपने संबोधन में नीमा आगरा के विशाल होते जा रहे परिवार पर सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में नीमा आगरा के नवीन सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं सभी सदस्यों को श्री भगवान धन्वंतरि जी का चित्र भी नीमा आगरा द्वारा भेट किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीमा आगरा के प्रवक्ता डॉ मनीष मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. डीएस वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष, डॉ. एमएम खान पूर्व जिला अध्यक्ष, डॉ. रिंकू अग्रवाल कोषाध्यक्ष, डॉ. यदुवीर सिंह सचिव, डॉ. गोविंद पाल, डॉ. तरुण गुप्ता, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. नीतेश उपाध्याय, डॉ. अनुज जैन, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. मीनल गुप्ता, डॉ. योगेंद्र कामेश्वर, डॉ. मनोज बघेल, डॉ. सुपल सरकार, डॉ. संतोष भागिया, डॉ. श्वेता एवं अन्य चिकित्सकों के अलावा डाबर इंडिया के राम प्रवेश, एमिल फार्मा के राहुल गुप्ता की गरिमामई उपस्थित एवं सहयोग रहा।




Nice
जवाब देंहटाएं