Manohar Samachar : इस बार 21 अक्टूबर को मनेगी दीपावली : ज्योतिषाचार्य डॉ अरविन्द मिश्रा
मोहर समाचार, आगरा। इस वर्ष भी दीपावली के त्यौहार को मानने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस सम्बन्ध में विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्रा का कहना है कि "त्यौहारों के बारे ज्योतिष शास्त्र के महान ग्रन्थ धर्म सिन्धु एवं निर्णय सिन्धु, पुरुषार्थचिंतामणि, तिथि निर्णय (भट्टोजिदीक्षित कृत) आदि ग्रंथों एवं देश के प्रतिष्ठित पंचांगों में भी 21 तारीख को ही दीपावली मनाने के बारे में लिखा है।"
शास्त्र स्पष्ट रूप से कहते हैं कि "यदि दो दिन अमावस्या हो तो अगले दिन ही दीपावली मनानी चाहिए। भले ही प्रदोष में व्याप्त न हो तो भी अगले दिन मनाना ही शास्त्र सम्मत एवं पुण्यफदायी है। कुछ लोग अवमावस्या तिथि एवं विभिन्न शहरों के सूर्यास्त को लेकर भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। जो बेहद गलत है। मेरी समस्त देश वासियों से अपील है कि हमारे ऋषि मुनियों ने हजारों वर्षों के शोध एवं अध्ययन के बाद त्योहार मनाने की व्यवस्था शास्त्रोक्त विधि से बनाई है।"
वर्तमान समय में कुछ लोग अपने स्वार्थ सिद्ध के लिए इस सामाजिक व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते हैं। अब देश में हर त्योहार दो दिन मनाने का चलन कुछ वर्षों से बढ़ता ही जा रहा है। हम सभी को इसे रोकना होगा। अन्यथा पूरा सामाजिक ताना बाना छिन्न भिन्न हो जायेगा। फिर भी जिन लोगों के मन में 20 अक्टूबर को दीपावली मनाने का भाव बन रहा है। मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि आप 20 अक्टूबर को एक देशी घी का दीपक भगवान श्री गणेश जी के सामने प्रज्वलित कर दें और उसे जलने दें। फिर अगले दिन 21 तारीख को ही दीपावली मनाएं। हमारे यहां पूजन में दीप प्रज्वलन का बेहद महत्व है। चाहे आप एक जलाएं अथवा एक हजार। लेकिन आप सभी सनातनियों से मेरी अपील है कि आप दीपावली 21 अक्टूबर को ही मनाएं।
ज्योतिषाचार्य
डॉ अरविन्द मिश्रा,संजय प्लेस आगरा
संपर्क सूत्र: 9412343560
Nice
जवाब देंहटाएं