Manohar Samachar : श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग ने मनाया 29वां स्थापना दिवस

मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग द्वारा अपने स्थापना के 29 वर्ष पूर्ण होने पर द ग्रैंड सेलिब्रेशन रिजॉर्ट के प्रांगण में हवन एवं झंडा रोहण किया गया। सुरेश चंद्र अग्रवाल बाड़ी वाले एवं उनकी धर्मपत्नी मिथिलेश गोयल बड़ी मुख्य यजमान की भूमिका में रहे।

संस्थापक संरक्षक सुरेश अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित हवन में संरक्षक अनूप अग्रवाल, गोपाल दास बंसल, डॉ. सतीश अग्रवाल, अध्यक्ष कुलवंत मित्तल, महामंत्री राजीव खेमका, सीए राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, विनोद गर्ग, शेखर अग्रवाल, सुनील बंसल, रेखा अग्रवाल, बबीता मित्तल, सुमन खेमका, अर्चना अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल,गरिमा गर्ग सहित सैकड़ो अग्रबंधुओ ने हवन में अपनी आहुति दी एवं झंडा रोहण किया।

अध्यक्ष कुलवंत मित्तल ने बताया कि "2 अक्टूबर 1996 को दयालबाग की पावन भूमि पर सरलाबाग स्थित पार्क में संगठन की नींव सुरेश अग्रवाल द्वारा रखी गई थी, जो आज 112 कॉलोनी में अपना विस्तार कर चुका है और एक बट वृक्ष के रूप में कार्य कर रहा है।"

महामंत्री राजीव खेमका ने बताया कि "गत सप्ताह ही संगठन द्वारा बड़े भव्य एवं विशाल रूप में दो दिवसीय अग्रसेन जयंती के रूप में शोभा यात्रा एवं सम्मान समारोह का आयोजन द ग्रैंड सेलिब्रेशन रिजॉर्ट में ही आयोजित किया गया था।"



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया