Manohar Samachar : अग्रवाल संगठन कमला नगर ने आयोजित किया निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम

मनोहर समाचार, आगरा। अग्रवाल संगठन कमला नगर ने भी विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल के आग्रह पर महिलाओं के लिए निःशुल्क मेहँदी कार्यक्रम का आयोजन कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना में अपना सहयोग प्रदान किया। जिसका उद्देश्य मातृ शक्तियों को एक समान मंच देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुये महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है। साथ ही महिलाओं से ही मेहंदी लगवाकर उन्हें स्वरोजगार का अवसर प्रदान कर आगे बढ़ाना इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

यह आयोजन महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के प्रथम तल पर आयोजित सभागार में महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि सीए अमिता गर्ग और विशिष्ट अतिथि विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया, जहां 163 महिलाओं के निःशुल्क मेहंदी लगाई गई।

यह प्रयास महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने और एक समावेशी एवं सशक्त समाज बनाने का प्रयास करता है। अपने बहुआयामी दृष्टिकोण के माध्यम से, मिशन शक्ति आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल हासिल करने के लिए सशक्त बनाती है। 

कार्यक्रम में संगठन से रेनू सिंघल, मंजू मंगल, ऊषा अग्रवाल, अध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल, अशोक गर्ग, राकेश मंगल, सीताराम अग्रवाल, महेंद्र सिंघल, अनिल कुमार अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अतुल कुमार गर्ग, श्री किशन गोयल, असित कुमार मित्तल, प्रवीण मित्तल, एस एस अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रैलेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के संयोजकगण रचना अग्रवाल, मिनी अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, बीना अग्रवाल, कविता गर्ग रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया