Manohar Samachar : विश्व शिक्षक दिवस पर आप्टा ने किया शिक्षकों का सम्मान

शिक्षक राष्ट्र निर्माता : डॉ. सुनील उपाध्याय

मनोहर समाचार, आगरा। ऑल प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन के तत्वाधान अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर MCEI इंस्टिट्यूट कमला नगर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ आप्टा संस्थापक व संयोजक डॉ. सुनील उपाध्याय और उपाध्यक्ष नितिन  मित्तल ने माँ सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।

आप्टा संस्थापक डॉ. सुनील उपाध्याय ने कहा "शिक्षक देश निर्माता है। आधुनिक युग में शिक्षकों की उपयोगिता और महत्वपूर्ण हो गई है, वे विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की तरफ ले जाकर देश निर्माण में लगा रहे हैं।" 

इस दौरान नितिन मित्तल, आकाश मित्तल, निकिता मुल्तानी, तान्या अग्रवाल, सौरभ गर्ग, अंशुल अग्रवाल, अनिल राजवानी, समीर सक्सेना, आरके गुप्ता, याशिका अचरा, सोनिया राय, अश्विनी कुमार, डॉ. दयाल सारण, हर्षित अग्रवाल, डॉ. दीपिका सोनी, रजत गर्ग आदि उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया