AGRA : रूद्राक्ष फाउंडेशन की रखी गई आधारशिला

 -रूद्राक्ष फाउंडेशन की नाग पंचमी के दिन पर रखी नींव 

-वृन्दावन की कथावाचक गारिमा किशोरी के कर कमलों से हुई शुरुआत 

मनोहर समाचार, आगरा। बैंक कालोनी स्थित शिव मंदिर पर रुद्राक्ष फाउंडेशन की नींव रखी गयी। जिसकी शुरुआत सर्वप्रथम पुज्यनीय गणेश भगवान की पूजा अर्चना के साथ की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत में गणेश वंदना के साथ हुयी। शिव परिवार के पूजन के साथ संगठन की नींव रखी गयी।

गुरुकुल वृंदावन भागवताचार्य पंडित गरिमा किशोरी ने बताया कि "सनातन धर्म को साक्षी मानकर यह संगठन कार्य करेगा। जिसमें समाज में व्याप्त कुरितियों को समाप्त करने के लिए संस्था धार्मिक कार्यक्रमों को आयोजित करेगी। नाग पंचमी के सुअवसर पर इस संगठन की नींव रखी गयी है और यह अपने धार्मिक लक्ष्यों को प्राप्त करेगा।"

संस्थापिका बबिता लोकेश पाठक ने बताया कि "हमारे समाज में जो सनातन धर्म को लेकर आजकल जो चल रहा है और देश में बांग्लादेश जैसे हालात ना हों, इसलिए हम समाज में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करेंगे।"



कार्यक्रम में उपाध्यक्ष इन्द्रा सारस्वत, कोषाध्यक्ष दक्षिणा शर्मा, वंदना गुप्ता, योगिता शर्मा, डॉ. सविता शर्मा, संतोष यादव, रेखा शर्मा आदि अनेक महिलाएं शामिल रही। संगठन में आगे विस्तार कर संगठन की कार्यकारिणी घोषित की जायेगी।


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया