AGRA : ओलम्पिक जिम पर केयर एण्ड अवेयर सोसाइटी ने किया झण्डारोहण
मनोहर समाचार, आगरा। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए केयर एण्ड अवेयर सोसाइटी ने ओलम्पिक जिम ओल्ड विजय नगर में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सोसाइटी के संरक्षक और योग गुरू दिनेश गुप्ता के सानिध्य में आयोजित हुए इस देशभक्ति के आयोजन में लोगों का उत्साह देखते ही बना।
केयर एण्ड अवेयर सोसाइटी प्रतिवर्ष ओलम्पिक जिम पन्द्रह अगस्त को झण्डा फहराकर भारत माता के सच्चे सपूतों के बलिदान को याद करती है। सोसाइटी पदाधिकारियों, योग गुरू और मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र गुप्ता जी ने झण्डा फहराकर देश की आजादी के मीठे फल पर अपनी बात रखी।
योग गुरू दिनेश गुप्ता जी ने कहा कि "देश सेवा का सबसे बड़ा प्रकल्प है कि पहले स्वस्थ रहिए, तभी तो देश सेवा कर पाएंगे। अस्वस्थ रहने से देश सेवा कैसे सम्भव है। अपने आचरण और खानपान को शुद्ध करें। उन्हों एक पंच मारते हुए कहा कि ऐग, लेग, पैग और ऐब इन चारों चीजों से दूर रहें और स्वस्थ रहें। देश हमें प्राणों से भी प्रिय है, इसलिए अपना ध्यान रखें।"
सोसाइटी अध्यक्ष डॉ. मनीष मिश्र से आजादी की लड़ाई में बलिदान हुए शहीदों पर प्रकाश डाला, तो वहीं काले पानी की सजा के विषय में लोगों को अवगत कराया कि "कितनी मुसीबत में हमें हमारे शहीदों ने ये आजादी दिलाई है। हमें इसे व्यर्थ नहीं जाने देना है। जो लोग देश के टुकड़-टुकड़े करने के ख्वाब देख रहे हैं। वो खुद टुकड़ों में विभाजित हो जाएंगे।"
झण्डारोहण, राष्ट्रगान और भारत की आजादी पर अपने-अपने विचार प्रकट करने के बाद सभी को मिठान वितरित किया गया। साथ ही सभी ने देशहित में कुछ न कुछ कार्य करने की शपथ ली। हम देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर एकजुटता का परिचय देते हुए शपथ लेंगे, कि जिन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर हमें आजादी दिलाई, हम उनके सपने को कभी टूटने नहीं देंगे।
इस दौरान उपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द कुमार, कॉर्डिनेटर संजय सक्सेना, मीडिया प्रभारी रिंकू बघेल, राकेश राजपूत के अलावा करीब तीन दर्जन सदस्य स्वतंत्रता दिवस पर मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें