AGRA : चैम्बर प्रतिनिधि मंडल ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से की मुलाकात

 -आगरा के विकास के लिए चैम्बर वर्षों से निरंतर कर रहा है प्रयास

-केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल के नेतृत्व में चैम्बर बढ़ा आगे

-देश के 12 स्मार्ट औद्योगिक शहरों में उत्तर प्रदेश से आगरा व प्रयागराज किये गए सम्मिलित 

-आगरा अवश्य बनेगा आईटी हब यह दिया पूर्ण आश्वासन 

मनोहर समाचार, आगरा।  चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल सर्किट हाउस में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिला एवं आगरा शहर के विकास एवं औद्योगिक विकास के सम्बन्ध में दो प्रतिवेदन प्रेषित किये। आगरा को आईटी हब बनाने की पुरजोर मांग की गयी।  जहाँ मंत्री एके शर्मा ने पूरा आश्वासन दिया कि "आगरा में आईटी हब अवश्य बनेगा।" 

इस दौरान अन्य विषयों और नगर निगम से सम्बन्धित सम्पत्ति कर में विसंगतियों, एकमुश्त समाधान योजना की मांग, सोलर ऊर्जा हेतु औद्योगिक एवं व्यावसायिक संयंत्रों पर नेट मीटरिंग की योजना, बिचपुरी रोड पर स्थित निर्यात इकाइयों को दक्षिणांचल की विद्युत सप्लाई की जगह टोरेन्ट पावर की सप्लाई हेतु, जयपुर हाईवे पर स्थित पथौली से बिचपुरी  बोदला रोड के लिंक रोड का निर्माण आदि विषयों के सम्बन्ध में उन्होंने सकारात्मक रुख प्रकट किया।

चेम्बर अध्यक्ष ने कहा कि "चैम्बर द्वारा आगरा शहर के विकास एवं औद्योगिक विकास के लिए किये जा रहे निरन्तर प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट एवं Cabinet Committee on Affairs (सीसीईए) की बैठक में देश भर में (10 राज्यों में) 12 स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी बनाने के निर्णय में उत्तर प्रदेश से आगरा एवं प्रयागराज को सम्मिलित किया गया है।"

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल एवं योगेश जिंदल प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया