AGRA : मातृशक्ति ने सम्मान पूर्वक चालीहा पर्व को बनाया यादगार

मनोहर समाचार, आगरा। पूज्य सिंधी पंचायत शहीद नगर आगरा द्वारा माता हरदेवी टिलवानी की प्रेरणा से चालीहा पर्व के समापन पर मातृशक्ति का सम्मान हुआ। साथ ही महिला मंडल ने चालीस दिन लगातार सुबह-शाम मातृशक्ति ने झूलेलाल मंदिर पहुंचकर ईष्टदेव (वरुण अवतार) भगवान श्री झूलेलाल साई के आगे प्रार्थना की। देश में खुशीहाली रहे हर परिवार सम्पन्न हो विश्व का कल्याण हो। पूज्य पंचायत द्वारा सभी मातृशक्ति का झूलण साई को पीताम्बरी  दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। 

पंडित इंदिरा शर्मा द्वारा रोज विधि विधान के साथ चालीहा पाठ, पूजा-अर्चना कराई गई। सर्वप्रथम पूज्य पंचायत द्वारा बहराना साहब की ज्योति  प्रज्वलित की गई। सभी देवी देवताओं को नमन कर पल्लव की अरदास आरती अपरांत प्रसाद मीठे चावल तेहरी छोले का प्रसाद सभी भक्तों ने व संगत ने ग्रहण किया। महिला मंडल द्वारा उत्साह के साथ झूमते नाचते अपने खुशी का इजहार किया। 

श्री झूलेलाल के दरबार में शहनाई ढोल के साथ सिंधी (दऊका) डांडिया नृत्य कर बहराना साहब के साथ चलते हुए भक्ति गीतों में सरोवर अपने ईष्टदेव का ध्यान किया। बहराना साहब की ज्योत का विसर्जन जमुना जी में विधि विधान के साथ भक्तो ने किया। विशाल भंडारे का प्रसाद पाकर श्री झूलेलाल साई की जय जय कार की। 

इस दौरान मुख्य रूप से इंदिरा शर्मा, पदमा देवी देवनानी, चांदनी भोजवानी, कोमल लाजवानी, हिमांशी टिलवानी, दिशा नाजवानी, गोदावरी, रेनू मोडवानी, मीना, भावना रमानी, दिया कोठारी, दिया करीरा, रिया तनरेजा, विमता तलवानी,  सोनाली रजवानी, दीपा कालरा, रीमा तुलसानी, पूजा खानचंदानी, कमला देवी खत्री, दीपा जैसवानी, दीपा राजवानी, लाल राजवानी, हेमा मोडवानी, अनीता चावलानी, नीता रमानी, किरन, पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा सभी महिला मंडल का आभार व्यक्त किया गया। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया