AGRA NEWS : नेशनल चैम्बर ने निगम समस्याओं को मेयर के साथ किया साझा
-10 सितम्बर, 2024 को नगर निगम के अधिकारियों के साथ नगर निगम के सभागार में होगी बैठक
-बैठक में चैम्बर सदस्यों को किया आमंत्रित
-एक सप्ताह में न्यू मार्केट जीवनी मंडी के सभी स्वच्छता सम्बन्धी कार्य होंगे पूर्ण
-उद्योग सखा की बैठक पुनः चालु की जाएगी
-संजय प्लेस में चल रहा है पार्किंग ठेका फर्जी
-31 मार्च 2024 के बाद नगर निगम में नहीं हो रहा कोई पैसा जमा
-चलाया जायेगा फॉगिंग अभियान।
-फॉगिंग अभियान में शामिल होंगे पार्षद जनता भी करे सहयोग।
मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर भवन में मेयर हेमलता दिवाकर के साथ बैठक चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसका संचालन नगर निगम प्रकोष्ठ के चेयरमैन मुरारी लाल गोयल, जो वर्तमान में पार्षद भी है, द्वारा किया गया। औद्योगिक, व्यवसायिक एवं आवासीय भवनों पर, सम्पत्तिकर की समस्याओं, औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्य सम्बंधी समस्याएं तथा मुख्य व्यवसायिक स्थल जैसे संजय प्लेस, ट्रांसपोर्ट नगर, रामबाग, नारायच, न्यू मार्केट जीवनी मंडी, पुरानी मंडी से ताजमहल के दक्षिणी गेट आदि विभिन्न प्रकार की समस्याओं के सम्बन्ध में एक 31 सूत्रीय प्रतिवेदन प्रेषित किया।
मेयर ने कहा कि "इन सारे मुद्दों पर नगर निगम में अधिकारियों के साथ 10 सितंबर, 2024 को नगर निगम सभागार में एक बैठक की जायेगी। बैठक में नेशनल चैम्बर के सदस्यों के साथ पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया। सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।" मेयर ने नगर निगम द्वारा कराये गये कार्यों की भी जानकारी प्रदान की। कार्यों की गुणवत्ता पर उद्यमियों द्वारा प्रश्न लगाया गया, तो मेयर ने कार्यों की जांच कराने का भी आश्वासन दिया। उद्यमियों की समस्याएं निस्तारण हेतु उद्योग शखा की बैठक प्रारम्भ की जाएँगी।
संजय प्लेस के व्यापारियों द्वारा बताया गया कि संजय प्लेस शहर का एक मुख्य व्यवसाय स्थल है। यहां स्वच्छता व विकास सम्बन्धी कार्यों के अतिरिक्त फर्जी पार्किंग की भी समस्या है। पार्किंग का ठेका 31 मार्च 2024 को समाप्त होने के बाद भी यह फर्जी चलाया जा रहा है।
मेयर हेमलता दिवाकर ने बताया कि "शीघ्र ही फॉगिंग मशीन अभियान चलाया जाएगा, जिसमें उस क्षेत्र के पार्षद शामिल होंगे। आपसे भी सहयोग की अपेक्षा है।" धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष नितेष अग्रवाल द्वारा दिया गया।
बैठक में ये रहे शामिल
बैठक में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेष अग्रवाल, प्रकोष्ठ चेयरमैन मुरारी लाल गोयल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अमर मित्तल, मुकेश अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, सदस्यों में गोपाल खंडेलवाल, योगेश जिन्दल, राहुल राना, गोविंद प्रसाद सिंघल, रंजीत सामा, शिशिर गुप्ता, उमेश कंसल, देवेन्द्र गोयल, अतुल कुमार गर्ग, विनय मित्तल, अनूप गोयल, संजय जैन, मनीश अग्रवाल, विवेक कुमार मित्तल, मयंक मित्तल, सतीश अग्रवाल, विजय सामा आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएं