AGRA : मेवा और फूलों की बंगले में सजे खाटू नरेश, जन्माष्टमी पर चांदी के झूले पर बैठे ठाकुर जी
−देशी−विदेशी फूलों से सजा श्रीखाटू श्याम जी मंदिर, कोलकाता के कारीगरों ने सजाया फूलबंगला
−रंगील फुव्वारों ने दिया आकर्षण रूप, बाल गोपालों को बांटे गए खिलाैने और मिष्ठान
−छप्पनभोग हुए अर्पित, हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का सैलाब
मनोहर समाचार, आगरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर की छटा अदभुत रही। अद्भुत विद्युत सज्जा कई किमी दूर से ही भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। भक्तों की लंबी कतारें मंदिर की ओर अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए चली जा रही थीं। देशी− विदेशी फूलों से श्रंगारित श्याम बाबा छप्पन भाेग के मध्य दर्शन देकर भक्तों को निहाल कर रहे थे।
सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि पोशाक सेवा कृष्णा, फूलबंगला श्रीकृष्ण परिवार, प्रसाद सेवा श्रीश्याम सरकार सेवा मंडल, माखन मिश्री सेवा इंजी. दीपक अग्रवाल, इत्र सेवा प्रतीक गौर एवं विद्युत सज्जा सेवा नमन पोरवाल की ओर से की गयी। कोषाध्यक्ष विकास गोयल और विपिन बंसल ने बताया कि मंगलवार को मंदिर में पूरी भव्यता के साथ नंदोत्सव मनाया जाएगा।



जय श्री राधे
जवाब देंहटाएं