AGRA : श्रीखाटू श्यामजी मंदिर के शिवालय में पूर्ण हुए 121 महारुद्राभिषेक, डमरू की धुन पर हुई महाआरती

जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को हुआ महारुद्राभिषेक का समापन

−108 महारुद्राभिषेक का था संकल्प, भक्तों के उत्साह से 121 पर हुआ पूर्ण, 21 पंडितों ने की महाआरती 

मनोहर समाचार, आगरा। सावन मास के अंतिम सोमवार को जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में चल रहे श्रावणी महारुद्राभिषेक का समापन भव्यता और दिव्यता के साथ हुआ। अंतिम महारुद्राभिषेक के यजमान मंदिर के संस्थापक ट्रस्टी हेमेंद्र अग्रवाल और सीमा अग्रवाल ने भाेलेनाथ का भव्य श्रंगार करवाया और 21 पंडितों ने महाआरती कर महा संकल्प को पूर्णता प्रदान की। 

श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि "मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रावण मास के आरंभ में मंदिर परिसर में स्थापित शिवालय में 108 महारुद्राभिषेक का संकल्प लिया गया था।"

श्यामू भैया के सानिध्य में और पंडित मुकेश शर्मा के नेतृत्व में प्रतिदिन पांच विद्वानों ने रुद्राभिषेक की प्रक्रिया को संपन्न कराया। रुद्राभिषेक महोत्सव में शहर के कई प्रमुख गणमान्य लोगों ने भाग लिया और रुद्राभिषेक की प्रक्रिया और विधि विधान को देख कर गद- गद होकर खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट का विशेष आभार व्यक्त किया। 56 प्रकार की सामग्री से पूर्ण विधि विधान के साथ महारुद्राभिषेक की ख्याति इतनी बढ़ गयी कि श्रावण मास के समापन तक संख्या 121 पर पहुंच गयी। उन्होंने बताया कि भक्तों की आस्था यहीं नहीं रुकी है। अभी भी करीब 100 भक्त प्रतिक्षा सूची में रह गए। 

सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि "महारुद्राभिषेक के संकल्प को व्यवस्थित तरीके से पूर्ण कराने में श्याम सेवक परिवार के आकाश गुप्ता, अनूप गोयल और विपिन बंसल का विशेष सहयोग रहा।" 

कोषाध्यक्ष विकास गोयल ने कहा कि "श्रावण मास की पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में श्याम बाबा का भी सोने के मुकुट में विशेष श्रंगार किया गया। बहनों का सैलाब श्याम बाबा को राखी अर्पित करने के लिए पूरे दिन उमड़ता रहा।  प्रसादी के साथ महारुद्राभिषेक पूर्ण किया गया।"

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया