AGRA : शिवाजी मार्केट एसोसिएशन की पुलिस अधिकारीयों संग हुई महत्वपूर्ण बैठक

 मनोहर समाचार, आगरा। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक एसीपी सदर सुकन्या शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समस्त पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए और समस्याओं से अवगत कराया। जहाँ एसीपी ने समस्याओं के निवाकरण करने का आश्वासन दिया। साथ ही व्यापारियों को हर संभव मदद देने की बात कही। 

इस दौरान थाना प्रभारी रकाबगंज शैली राणा, चौकी प्रभारी फोर्ट मिथुन सिंह भी मौजूद रहे। मार्केट के संरक्षक श्याम भोजवानी अध्यक्ष पंकज सचदेवा ने आए हुए मुख्य अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया। वहीं सभी व्यापारियों द्वारा अतिथियों को पुष्प बुके देकर सम्मानित किया। 

इस दौरान आजाद जैन, हेमंत गिदवानी, अमित भाटिया, योगेश कुमार, पंकज भाटिया, पवन पैंगोरिया, शम्मी लूथरा, जॉनी पेसवानी, गुरदीप लूथरा, राहुल चोपड़ा, राकेश पूरी, शोभी भाई, मनोज मल्होत्रा, मुनव्वर हुसैन, सुरेंद्र भाटिया, दीपक वाधवा, मनोज भाटिया, लोकेश धींगरा, रमेशचंद कुकरेजा, दीप सहगल,अरुण कुमार, राजू छाबड़ा, संतोष, फिरोज आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया