AGRA : नेशनल चैम्बर की गृह पत्रिका 'नाचिक' के प्रथम अंक का हुआ विमोचन
-विकास की बाट जोहता आगरा - पत्रिका का टाइटल
-वजट 2024-25 के बाद आयकर एवं जीएसटी नये प्रस्तावों की व्याख्या
-पर्यटन को बढ़ावा देने सम्बंधी जानकारी
-साइबर अपराध के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी
-चैम्बर की कार्यकारिणी, प्रकोष्ठ चेयरमैन, नये सदस्यों की जानकारी
-चैम्बर द्वारा की गई गतिविधियों तथा मीडिया कवरेज का समावेश
मनोहर समाचार, आगरा। नेशनल चैम्बर भवन में चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में चैम्बर की गृह पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि "यह पत्रिका सदस्यों के लिए उपयोगी बनाने हेतु प्रयास किये गये हैं। बजट 2024-25 के बाद आयकर एवं जीएसटी में आये नये प्रस्तावों की व्याख्या विशेषज्ञों द्वारा की गई है, जो उद्योग व व्यापार के लिए वर्तमान में अति आवश्यक है। इसके अलावा पर्यटन से सम्बन्धित भी जानकारी प्रदान की गई हैं। अब तक किये गये कार्य कलापों की गतिविधियों, मीडिया कवरेज, 100 नये सदस्यों का चैम्बर से जुड़ना, प्रबन्ध समिति, विभिन्न विभागों से सम्बंधित प्रकोष्ठों आदि की जानकारी का समावेश किया गया है, ताकि सदस्यों को जिस विभाग से सहयोग की आवष्यकता हो, वह शीघ्र उस विभाग के प्रकोष्ठ चेयरमैन से सम्पर्क कर सकें। इस पत्रिका को चेयरमैन मयंक मित्तल एवं नाचिक समिति द्वारा उपयोगी बनाने में बहुत प्रयास किये गये हैं। उनके लिए इस कार्य हेतु उन्होंने हृदय से धन्यवाद प्रेषित किया।"
नाचिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन मयंक मित्तल ने बताया कि "इस बार इस अंक को पिछले अंकों की परम्परा से हटकर विषय वस्तु का समावेश किया गया है। इसके टाइटल कवर पेज को आगरा के विकास से जोड़ते हुए संदेश के रुप में तैयार किया गया है कि 'आगरा विकास की बाट जोह रहा है।' आगरा में कई परियोजनाएं अभी तक घोषणा के बाद प्रारम्भ नहीं हुई है और कई योजनाएं अत्यंत धीमी गति से चल रही हैं। सुधार एक निरन्तर प्रक्रिया है। अतः इसमें सुझाव आने पर आगे के अंकों में सुधार किया जायेगा।" सभी ने पत्रिका को उपयोगी बताया।
विमोचन कार्यक्रम में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, प्रकोष्ठ चेयरमैन मयंक मित्तल, को-चेयरमैन दिनेश कुमार जैन, संपादक सचिन सारस्वत, मुख्य सलाहकार पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संपादक सलाहकार पराग सिंघल, समिति में विशेष आमंत्रित संजय गोयल, नाचिक समिति के सदस्य मुकेश गर्ग, नारायण बहरानी, विवेक जैन, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अमर मित्तल, महेन्द्र कुमार सिंघल, श्रीकिशन गोयल तथा योगेश जिंदल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Nice
जवाब देंहटाएं