AGRA : इंडियन क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

 मनोहर समाचार, आगरा। इंडियन क्लब मैं स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने झंडारोहण और प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे व बसंत गुप्ता ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया। सरस्वती शिशु मंदिर सुभाष पार्क के विद्यार्थियों न देश भक्ति पर आधारित सांस्कृति प्रस्तुतियां दीं। 

सुजाता शर्मा और चंचल उपाध्याय ने देश भक्ति के गीत गाए। शू फैक्टर्स फैडरेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सामा, जनकपुरी महोत्सव में जनक के स्वरूप चुने गए प्रमोद गुप्ता, भाजपा युवा मौर्चा अध्यक्ष शैलू पंडित का माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

आयोजन में इंडियन क्लब के संरक्षक एसएस मिश्रा, अध्यक्ष राजेश मित्तल, सचिव सुधीर भोजवानी, अनिल गुप्ता, रमेश जसवानी, सुखदेव गिद्वानी, रंजीत सामा, नरेश जैन, राधेश्याम बंसल, राजेश लालवानी, रविंद्र अरोरा, सुभाष मल्होत्रा, अतुल गुप्ता, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। 

इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। स्कूल प्रबंधक दिनेश पचौरी ने विचार व्यक्त किए। इंडियन क्लब के सदस्यों में नरेश जैन, सुभाष मल्होत्रा, राकेश गुप्ता,निधि तिवारी, अनिल गुप्ता, गौरव शर्मा सभी लोग मौजूद रहे। अंत में सचिव सुधीर भोजवानी ने आभार व्यक्त किया।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया