AGRA NEWS : श्रीराम लीला कमेटी ने किया राजा जनक, राजा दशरथ और रानी कौशल्या का अभिनन्दन
मनोहर समाचार, आगरा। उत्तर भारत की ऐतिहासिक आगरा की श्री रामलीला महोत्सव में वर्ष 2024 में राजा जनक, बने प्रमोद वर्मा, राजा दशरथ सन्तोष कुमार शर्मा और रानी कौशल्या बनी ललिता शर्मा का अभिनन्दन समारोह अतिथि वन में आयोजित किया गया। राजा जनक बने प्रमोद वर्मा, राजा दशरथ संतोष कुमार शर्मा और रानी कौशल्या बनी ललिता शर्मा को माला पहनाकर, साफा पहनाकर, पटका पहनाकर, अभिनन्दन किया।
राजा जनक ने कहा शाहगंज की जनकपुरी अब तक की सबसे अलोकिक जनकपुरी होगी। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के पिता राजा दशरथ बनने का सौभाग्य सन्तोष कुमार शर्मा को मिला है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम की माता रानी कौशल्या बनने का सौभाग्य ललिता शर्मा को मिला है। संतोष कुमार शर्मा तभी से बारात की तैयारियों में जुट गये हैं। पुत्र प्रखर शर्मा, पुत्री युक्ति शर्मा मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के भाई व बहन बनकर वेहद उत्साहित हैं। अभी से ही परिवार में श्रीराम जी जन्म उत्सर्व बारात की तैयारियाँ प्रारम्भ हो गयी हैं। रिश्तेदारों, परिवारीजन और सहयोगियो के साथ राजा दशरथ रानी कौशल्या अतिथि वन में आईं। बधाई संदेश प्राप्त होने लगे हैं।"
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, हैल्प आगरा से गौतम सेठ, जनकपुरी कमेटी से गौरव अग्रवाल, गौरव राजावत, हेमेन्त भोजवानी, संजय अग्रवाल, मुगेन जागोन, अनुराग उपाध्याय सहित कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। अभिनन्दन समारोह का संचालन राम किशन अग्रवाल द्वारा किया गया।
वहीं रामलीला कमटी से अतुल बंसल, जगदीश बागला, नवल किशोर, भगवानदास बंसल, विजय गोयल, मनोज पोली, टीएन अग्रवाल, मुकेश जौहरी, अजुल बंसल, राहुल गौतम, विनोद जौहरी, संजय सादावाद, विष्णु दयाल, प्रवीन गर्ग, प्रवीन स्वरूप, पाख साथी, आनन्द मंगल, अजय बंसल, मनोज अग्रवाल, गिरधर सरन, आयुष, अरविन्द, राम आशीष, राम राहुल, रामासु, लखन, विनय, नितिन, अशोक गोयल, दीपक, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जय श्री राम
जवाब देंहटाएं