AGRA : हरियाली तीज पर बिखरी मां पीताम्बरा की अद्भुत छटा

मनोहर समाचार, आगरा। हरियाली तीज के अवसर पर प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुरा स्थित मां पीताम्बरा के दरबार में अद्भुत छटा बिखरी। मंहत अनंत उपाध्याय द्वारा मां पीताम्बरा का पीले और हरे परिधानों में श्रंगार किया गया। सुबह से भक्ताें का मां के दर्शनों के लिए तांता लगा रहा। त्योहार विशेष पर बगीचे की झांकी सजायी गयी थी। 

महिलाओं के इस पावन पर्व पर भजन संध्या में सावन की मल्हारें गाकर महिला श्रद्धालुओं ने अमर सुहाग की कामना की। मंदिर परिसर में हुए इस उत्सव का सभी ने माता के दर्शन कर लुत्फ़ उठाया। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया