Astro News : क्या कहता है आज आपका राशिफल

-ज्योत्साचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविंद मिश्र

मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात जतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र बता रहे हैं आपकी राशियों का हाल। जानने के लिए देखिए महत्वपूर्ण यह लेख।

12 दिसम्बर का राशिफल 

मेष :- आज कार्य क्षेत्र में अकारण कहा सुनी हो सकती है। अपने क्रोध पर संयम रखें। महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। करियर को लेकर मन में कुछ चिंता बनी रहेगी। खेलकूद प्रतियोगिता में कोई मित्र सहयोगी सिद्ध होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्या अध्ययन संबंधी अपेक्षित सहयोग परिजनों से प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में परिवार सहित भागीदारी कर सकते हैं।

शुभ रंग : गेरुआ।

शुभ व्यापार: मोटर वाहन रिपेयरिंग वर्क शॉप।

उपाय : जंग लगा हथियार घर में न रखें।

वृष:- आज कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को विदेश में कार्य करने का आमंत्रण मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। रोजी रोजगार की चिंता समाप्त होगी। संतान की ओर से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।

शुभ रंग: बैंगनी।

शुभ व्यापार: नासिंग होम।

उपाय: गन्दे नाले में नीला फूल डालें। 

मिथुन:- आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जिससे समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान निकाल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। यात्रा करते समय अंजान व्यक्ति से सावधान रहें। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छी आमंदनी नहीं होने के संकेत मिल रहे है। कोई कीमती वस्तु खरीद कर घर ला सकते हैं।

शुभ रंग: तोतई हरा।

शुभ व्यापार: ज्योतिष से जुड़ी सामग्री का व्यापार।

उपाय: मिट्टी के बर्तन को शहद से भर कर वीराने में दबाएं।

कर्क:- आज धन संबंधी समस्या का समाधान होगा। किसी पारिवारिक सदस्य से अकारण कहा सुनी हो सकती है।  सामाजिक कार्य में मित्र एवं प्रियजन  सहयोगी सिद्ध होंगे। रोजगार की तलाश पूरी होगी। किसी बड़ी व्यापारिक  योजना में साझेदारी करने का ऑफर मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति होगी। प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होगी।

शुभ रंग: मिल्की।

शुभ व्यापार: प्रयोगशाला से संबंधित वस्तुएं की शॉप।

उपाय: चारपाई के पायों पर तांबे की कील गाड़े।

सिंह:- आज व्यापार में समयवद्ध तरीके से कार्य करें। अच्छी आमंदनी होगी। पैतृक धन संपत्ति को लेकर परिजनों के बीच वार्ता हो सकती है। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। राजनीतिक क्षेत्र में उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

शुभ रंग: लाल।

शुभ व्यापार: वाहन शोरूम।

उपाय: अपनी जीवन साथी को इत्र उपहार में दें।

कन्या:- आज परिवार में अकारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपनी वाणी एवं क्रोध पर संयम रखें। अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से कोई परिजन घर आ सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार की स्थिति सुधरेगी। नए लोगों से मित्रता लाभकारी सिद्ध होगी। खेलकूद प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सफलता मिलेगी। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी नीला।

शुभ व्यापार: रेडमेड गारमेंट्स की शॉप।

उपाय: साझे में काम न करें।

तुला:- आज सामाजिक कार्यों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यापार में आपकी सूझबूझ विशेष लाभकारी सिद्ध होगी। किसी के बहकावे में न आए। अपने कार्य पर ध्यान दें। कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त होंगे। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। फिजूल खर्ची से बचें। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी।

शुभ रंग: चितकबरा।

शुभ व्यापार: समुद्री पोत।

उपाय: दही, खीर, ज्वार या सुगन्धित वस्तु का दान करें।

वृश्चिक:- आज स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत उपचार कराएं।अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। व्यापार में विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है।  आंख बंद करके विश्वास ना करें। नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू करने की योजना को गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं। विरोधी एवं शत्रुओं को पता न चलने दें। सत्ता शासन में बैठे किसी व्यक्ति से निकटता का लाभ मिलेगा। पशुओं के क्रय विक्रय में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भूमि ,भवन, वाहन आदि का सुख बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा।

शुभ रंग: मेहरून।

शुभ व्यापार : मध्यस्थता।

उपाय: कार्यारंभ मीठा खा कर व जल पीकर करें ।

धनु:- आज वाद विवाद प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। आपके बौद्धिक कौशल को विरोधी भी मानेंगे। सामाजिक कार्यों में अभिरुचि अधिक रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम एवं सानिध्य बढ़ेगा। सहोदर बहन भाइयों के साथ संबंध मधुर होंगे। माता-पिता से भेंट हो सकती है। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: काला।

शुभ व्यापार: वित्तीय कार्य।

उपाय: पीपल न काटें।

मकर:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी अन्य को न   सौंपे अन्यथा बना हुआ काम बिगड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। माता से धन अथवा उपहार मिल सकते हैं। रोजगार की तलाश पूरी होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी ईमानदार कार्यशैली की चर्चा होगी। धन एवं मान बढ़ेगा।

शुभ रंग: सिल्वर।

शुभ व्यापार: नाटक कंपनी।

उपाय: शराब और मांस का सेवन न करें।

कुंभ:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा सत्ता शासन में बैठे व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। रोजी रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। फोर्स से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। शत्रु भाग खड़ा होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग: हल्का पीला।

शुभ व्यापार: डॉक्टर के क्लीनिक।

उपाय: रसोई घर में बैठ कर खाना खाएं।

मीन:- आज किसी अंजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें। अन्यथा धोखा हो सकता है। आपकी कोई कीमती वस्तु गुम अथवा चोरी हो सकती है। रोजगार की बाधा दूर होगी। नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू करने की लिए मित्र एवं परिजनों का सहयोग मिलेगा। पुराना वाहन बेचकर नया वाहन खरीद सकते हैं। किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जिससे आपकी खुशी का ठिकाना न रहेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला।

शुभ व्यापार: डेकोरेशन के सामान की दुकान।

उपाय: काला सफेद कंबल दान करें।

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

डॉ. अरविन्द मिश्र 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)

संजय प्लेस, आगरा 

परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक 

मो.- 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया