Astro News : जानिए आज क्या कहती है आपकी राशि
मनोहर समाचार, आगरा। सनातन संस्कृति का अलख निस्वार्थभाव से जग रहे विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविंद मिश्र जी द्वारा आपके राशिफल में जानकारी के साथ खास उपाय जानिए।
21 दिसंबर 2024 का राशिफल
मेष :- कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें । नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं । राजनीतिक क्षेत्र में लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। पारिवारिक समस्या का समाधान होने से सुकून का अनुभव करेंगे । मार्ग में असावधानी कष्ट कारक सिद्ध हो सकती है ।किसी अभिनेत्री से भेंट होगी।
शुभ रंग: सफेद।
शुभ व्यापार: ऊनी कपड़े की दुकान।
उपाय: बरियारा के बीज (खरेटी) पानी में डालकर स्नान करें।
वृष:- दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से रुका हुआ धन प्राप्त होगा । प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम एवं आकर्षण बढ़ेगा। भूमि, भवन ,वाहन आदि के क्रय विक्रय से लाभ प्राप्त होगा। किसी परिजन से कीमती उपहार मिल सकता है। फिजूल खर्ची से बचें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।
शुभ रंग: दूधिया सफेद।
शुभ व्यापार: रेस्तरां।
उपाय: पीली सरसों पानी में डाल कर स्नान करें।
मिथुन:- आज किसी प्रियजन से अकारण कहा सुनी हो सकती है ।अतः अपनी वाणी पर संयम रखें। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा । सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका की सराहना होगी । खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पशुओं के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा। किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी।
शुभ रंग: हल्का हरा।
शुभ व्यापार: होटल व्यवसाय।
उपाय: विल्व पत्र पानी में डाल कर स्नान करें।
कर्क:- किसी अनजान व्यक्ति से सावधान रहें। वह व्यक्ति धोखा कर सकता है। कार्य क्षेत्र में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण पद मिल सकता है । परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा । आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है । पुराना वाहन देखकर नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार की यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी।
शुभ रंग: हल्का लाल।
शुभ व्यापार: पंसारी की दुकान।
उपाय: जेठी मधु पानी में डाल कर स्नान करें।
सिंह:- किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। व्यापार में अच्छी आमदनी होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । रोजी रोजगार की तलाश पूरी होगी । बौद्धिक कार्य में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी । विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा प्रतियोगिता से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ रंग: बैंगनी।
शुभ व्यापार: कार और अन्य वाहन विनिर्माण यूनिटें।
उपाय : काले तिल पानी में डाल कर स्नान करें।
कन्या:- कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। शारीरिक थकान एवं कमजोरी का अनुभव करेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी । नवीन व्यापारिक योजना में साझेदार बन सकते हैं। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ घनिष्ठता का लाभ मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी प्राप्त होगी। प्रेम विवाह की योजना सफल होगी । माता-पिता से भेंट हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का हरा।
शुभ व्यापार: एकाउंटेंट।
उपाय : अक्षत पानी में डाल कर स्नान करें।
तुला:- कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। भूमि के क्रय विक्रय से जुड़े लोगों को विशेष सफलता हाथ लगेगी । किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी । प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होगी। शेयर ,लॉटरी, दलाली से धन प्राप्त होगा।
शुभ रंग: नीला।
शुभ व्यापार : ट्रेवल एजेंसी।
उपाय: छोटी इलायची पानी में डालकर स्नान करें।
वृश्चिक:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न आने से आपका मन खिन्न हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। रोजगार संबंधी समस्या का समाधान होगा । नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति होगी। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों का पद एवं कद बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में कोई सुखद घटना घट सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
शुभ रंग: आसमानी नीला।
शुभ व्यापार: जन संचार और मीडिया।
उपाय: श्वेत कमल पानी में डालकर स्नान करें।
धनु:- कार्य क्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को अपने शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। अथवा किसी जोखिमपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी । माता का यकायक स्वास्थ्य खराब हो सकता है । जिससे आपका मन खिन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। रुका हुआ धन मिलेगा । भूमि, भवन, वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। ससुराल पक्ष से किसी परिजन का घर आगमन होगा।
शुभ रंग: सिल्वर ग्रे।
शुभ व्यापार: किराना स्टोर।
उपाय: नागकेसर पानी में डाल कर स्नान करें।
मकर:- किसी सामाजिक कार्य में सहभागिता कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों की महत्वाकांक्षा पूरी होगी। नवीन उद्योग अथवा व्यापक शुरू करने की योजना को गुप्त रूप से आगे बढ़ाएं। आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा । जुआ सट्टा खेलने से बचें । प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं। अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाए।
शुभ रंग: केसरिया।
शुभ व्यापार: फैशन की वस्तुएं।
उपाय: केसर पानी में डाल कर स्नान करें।
कुंभ:- कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे । व्यापार की स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में अधीनस्थ का सुख बढ़ेगा । सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि कम रहेगी। किसी अभिन्न मित्र के साथ मनोरंजन का लुफ्त उठाएंगे। परिवार में किसी नई सदस्य का आगमन हो सकता है। भूमिगत द्रव्यों से संबंधित व्यापार में संलग्न लोगों को प्रचुर मात्रा में धन प्राप्त होगा।
शुभ रंग : हल्का पीला।
शुभ व्यापार: कार शोरूम।
उपाय: लाल पुष्प पानी में डाल कर स्नान करें।
मीन:- किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा । परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। किसी औद्योगिक योजना में आई बाधा सत्ता शासन में बैठे व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी । खेल खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति का योग है । स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन एवं मान में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: हल्का लाल।
शुभ व्यापार: केमिस्ट की दुकान।
उपाय: स्फटिक पानी में डाल कर स्नान करें।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ. अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस, आगरा
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक
मो.- 9412343560


जय हो
जवाब देंहटाएं