Agra News : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत आगरा लगएगी आयुष्मान कार्ड कैंप
मनोहर समाचार, आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत आगरा ब्रज प्रांत का निशुल्क आयुष्मान कार्ड का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय बल्केश्वर में आयोजित किया गया। जहाँ जिला अध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि निशुल्क कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति अपना आधार कार्ड उससे लिंक मोबाइल और साथ में एक फोटो अपने साथ लाएं।"
ब्रज प्रांत अध्यक्ष बीके अग्रवाल ने बताया कि "15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ग्राहक जागरण पखवाड़ा ब्रज प्रांत के प्रत्येक जिले में मनाया जाएगा। इसी क्रम में आगरा इकाई द्वारा रविवार 15 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से संतराम कृष्णा कन्या महाविद्यालय में 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड कैंप लगने जा रहा है।"
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में डॉक्टर अशोक अग्रवाल, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, सुमन गोयल, आशा अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, हरिओम गोयल, पंकज अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, सत्येंद्र पाठक, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, आलोक सिंघल, रंजना सक्सेना, बॉबी अग्रवाल, रोहित, गुरदास लालवानी, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें