Agra News : स्पाइसी शुगर ने जिंदगी की रफ्तार को दिया पिकनिक से 'स्पाइसी ब्रेक'

 -खट्टी-मीठी जिंदगी में पिकनिक की घाेली मिठास

-विविध खेलों संग गीत संगीत का लिया सदस्याओं ने आनंद 

-ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों की श्रंखला में जोड़ा मनोरंजन का भी अध्याय 

मनोहर समाचार, आगरा। ज्ञानवर्धन और मनोरंजन की जुगलबंदी को साथ− साथ लेकर चलने वाली स्पाइसी शुगर संस्था ने स्पाइसी ब्रेक पिकनिक पार्टी का आनंद लिया। दयालबाग स्थित उपनिषद फार्म हाउस में गुनगुनी धूप और सर्द हवाओं के मध्यम स्पाइसी ब्रेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ रंजना बंसल ने गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा, चांदनी ग्रोवर और पावनी सचदेवा ने सभी सदस्याओं का स्वागत किया। 

सदस्याओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने कहा कि "जीवन खट्टी-मीठी उमंगों से भरा है। स्पाइसी शुगर संस्था इसी परिपाटी का अनुसरण करते हुए ज्ञानार्जन के साथ मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन करती है। ताकि महिलाओं के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास हो सके और जीवन में खुशियाें की बहार स्वयं उनके लिए आ सके।"

पिकनिक पार्टी में सेहत का भी ध्यान रखते हुए विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताओं के साथ अन्य खेल भी रखे गए थे। गीत संगीत की धुन और खेल की प्रतिस्पर्धा का संयोजन माहौल को उत्साह से लवरेज कर रहा था। हेल्दी फूड का सभी ने स्वाद चखा। कार्यक्रम में सोनाली खंडेलवाल, हरबानी, पूजा लूथरा, अंकिता गर्ग, साधना अग्रवाल, तनु बंसल, नेहा अग्रवाल ने आकर्षक और मनोरंजन गेम्स करवाए।

इस अवसर पर साधना भार्गव, स्वीटी लूथरा, संजना सरीन, रितु बजाज, नूतन बजाज, नीतू चौधरी, गरिमा, पुष्पा पोपटानी, शिखा जैन आदि उपस्थित रहीं। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया