Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल और उपाय

मनोहर समाचार, आगरा। 28 दिसंबर 2024 का राशिफल

मेष :- आज गोचर का प्रभाव अनुकूल है। खरीद फरोख्त की इच्छा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में बदलाव का सुयोग है। व्यर्थ घूमने फिरने, वार्तालाप से बचे रहें।

आज का शुभ रंग: मूंगिया लाल।

आपके लिए शुभ व्यापार: आयुध निर्माण।

आज का उपाय: मंदिर में पूजा हेतु देसी घी दान करें।

वृष:- आज बनते बिगड़ते प्रवेश में नए आयाम मिलेंगे। दोस्त आपकी इच्छित मदद करेंगे। कारोबार में आशातीत लाभ होने से मन खुश होगा।

आज का शुभ रंग: भूरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: सजावटी वस्तुओं का कारोबार।

आज का उपाय: नव दंपती को भोजन कराएं और वस्त्र दें।

मिथुन:- आज जोड़-तोड़ के कामों में सफल होंगे। राज समाज में वर्चस्व से कम होगा। साझे के कारोबार में नया रास्ता खुलेगा। कोई तुम्हें गुमराह करने की चेष्टा करेगा।

आज का शुभ रंग: मटमैला।

आपके लिए शुभ व्यापार: खाद्यान्न का कारोबार।

आज का उपाय: पंछियों को सर्दी से बचाने हेतु व्यवस्था करें।

कर्क:- आज समय का सही उपयोग करने वाला मान सम्मान पाएगा। मित्र सहयोग से धन लाभ का रास्ता खुलेगा। लोको अपवाद की आशंका से बचे रहें।

आज का शुभ रंग: सफेद।

आपके लिए शुभ व्यापार: पानी से संबंधित कार्य।

आज का उपाय: सफेद वस्तुओं का दान करें।

सिंह:- आज पदोन्नति का अवसर हाथ आएगा। दूर समीप की यात्रा फायदे में रहेगी। मेहनत के चलते सेहत का ध्यान रखें। मर्यादा रहित व्यवहार से बचें।

आज का शुभ रंग : पीला।

आपके लिए शुभ व्यापार: ज्वेलरी शोरूम।

आज का उपाय: पिता के चरणस्पर्श करें।

कन्या:- आज यशो उपलब्धि मन खुशी रखेगी। देश-विदेश से शुभाशुभ खबर मिलेगी। ना चाहते हुए भी कहीं जाना पड़ सकता है। अपव्यय से बचें।

आज का शुभ रंग: नीला।

आपके लिए शुभ व्यापार:  कोरियर का सामान वितरण।

आज का उपाय: मूंग की दाल का हलुआ बच्चों बांटे।

तुला:- आज दोस्ती में सौदा अच्छा पटेगा। भूमि,वाहन आदि का सुख मिलेगा। देव दर्शन का विचार बनेगा। साथी कुछ गड़बड़ी करेगा। सेहत का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग: नारंगी।

आपके लिए शुभ व्यापार: भोजन का टिफिन सप्लाई कार्य।

आज का उपाय: अनाथ बच्चों को खाद्य सामग्री बांटे।

वृश्चिक: आज विकास कार्य में पूंजी का निवेश अच्छा रहेगा। आगम प्राप्ति का नया रास्ता खुलेगा। देश देशांतर से सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

आज का शुभ रंग: गुलाबी।

आपके लिए शुभ व्यापार: सुरक्षा बल अथवा सुरक्षा कार्य।

आज का उपाय: दक्षिणमुखी हनुमान जी के दर्शन करें।

धनु:- आज समाज में नए समीकरण बनेंगे। दोस्त आपका इच्छित सहयोग करेंगे। धनागमन होते रहने से मन प्रसन्न रहेगा। लोको  अपवाद की आशंका बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग: धानी।

आपके लिए शुभ व्यापार: मिष्ठान्न भण्डार।

आज का उपाय: जुआ, सट्टा खेलने से बचें।

मकर: आज नई हलचल होगी। पूर्व की अपेक्षा आमंदनी कुछ बढ़ेगी। साहित्य, संगीत से प्रेम होगा। धर्म कार्य से लंबी यात्रा का विचार बनेगा। परिवार में हुई अनबन परेशान करेगी।

आज का शुभ रंग: बैंगनी।

आपके लिए शुभ व्यापार: फार्मास्युटिकल फैक्टरियां।

आज का उपाय: गरीबों के लिए सर्दी से बचने हेतु अलाव जलाएं। 

कुंभ:- आज घर गृहस्थी में समरसता बढ़ेगी। शादी संबंध की इच्छा पूरी हो जाएगी। अंतर मन के भाव में तब्दीली होगी। सरकारी सहयोग की इच्छा व्यर्थ है।

आज का शुभ रंग: हल्का हरा।

आपके लिए शुभ व्यापार: हार्डवेयर की दुकानें।

आज का उपाय: पीपल के पास कड़वे तेल का चार बत्ती वाला दीपक जलाएं। 

मीन:- आज आगम प्राप्ति का नया रास्ता खुलेगा। खरीद फरोख्त के धंधे में मुनाफा होगा। देश देशांतर्गत से सुखद समाचार मिलेगा। मेहमान के आवागमन की खुशी होगी।

आज का शुभ रंग: दुधिया सफेद।

आपके लिए शुभ व्यापार: गरीब बच्चों का पढ़ाना।

आज का उपाय: एक हल्दी की माला गले में धारण करें।

डॉ. अरविन्द मिश्र 

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान

शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस,आगरा 

परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक। 

मो.- 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया