Agra News : आगरा और आसपास के किसान भाइयों के हित के लिए संघर्ष को मिले ताकत

-भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) ने शारदा इंडस्ट्रियल एस्टेट-नुनिहाई क्षेत्र में आगरा जिला कार्यालय किया शुरू

-देश हित में कर रहे किसान भाइयों को एकजुट, हमारा संगठन किसानों की समस्याएँ सुलझाने के लिए संकल्पित: डॉ. तरुण शर्मा

मनोहर समाचार, आगरा। भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) एक राष्ट्रवादी लघु किसानों का संगठन है। इसका मक़सद देश हित में हरित क्रांति के लिए अन्नदाता किसान भाइयों को एकजुट करना और उनकी समस्याओं को सुलझाना है.. यह विचार भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा (एटा) ने शारदा इंडस्ट्रियल एस्टेट, नुनिहाई क्षेत्र में टूंडला, फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़, बाह, जैतपुर और आगरा व आसपास से आए प्रतिनिधि किसान भाइयों व संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 

इससे पूर्व उन्होंने संगठन के आगरा जिला कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व संगठन के जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल 'भट्टे वालों' ने कहा कि "नुनिहाई क्षेत्र में खोले गए इस कार्यालय से आगरा व आसपास के किसान भाइयों के हित में संघर्ष करने के लिए एक नई ताकत और ऊर्जा प्राप्त होगी।"

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा (बरहन), प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा 'बॉबी' (टूंडला), प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र गौतम, जैतपुर से शिवकुमार शर्मा, फिरोजाबाद से रामगोपाल राठौर, नंदराम यादव, आगरा से शलभ शर्मा, अमित जैन, हिमांशु अग्रवाल, राजेश राघव और राहुल शर्मा एडवोकेट प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया