Agra News : नेशनल चैम्बर में केनरा बैंक के सहयोग से किया गया एमएसएमई कस्टमर आउटरीच प्रोग्राम
उद्यमियों की समस्याओं को पहुंचाएंगे उपयुक्त मंच पर सुबोध कुमार मालिक, DGM
आज केनरा बैंक आपके दरवाजे पर-ऐसा मंच जहां उद्यमी से मजदूर तक सभी प्रकार के बैंक ग्राहक उपलब्ध।
बैंक और ग्राहक का संबंध पति पत्नी जैसा-छोटी छोटी कठिनाइयां चलती रहती हैं।
आगरा की बेलनगंज शाखा 1968 में स्थापित- उप्र की सबसे पहली शाखा।
256 नेट बैंकिंग सुविधा का एआई-1 एप पर जानकारी हेतु करेंगे एक कार्यशाला का आयोजन।
कस्टमर के साथ समय-समय पर की जायें बैठकें।
यूपीआई की लिमिट बढ़ाने, एटीएम की सर्विस, कूलिंग पीरियड आदि पर बैंक सुधार की ओर अग्रसर।
मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर भवन में अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में केनरा बैंक के सहयोग से एक एमएसएमई कस्टमर आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्किल ऑफिस और हैड आफिस के वरिष्ठ अधिकारी सुबोध कुमार मलिक उप महाप्रबन्धक, ए. रत्नाकर एवं प्रकाश कुमार सहायक महा प्रबंधक, राम कृष्ण राव येंद्रुरी, सहायक महाप्रबंधक, हाकिम सिंह मंडल प्रबंधक, उमेश कुमार तिलक मंडल प्रबंधक, श्री गोपाल मंडल प्रबंधक, साहिल श्रीवास्तव वरिष्ठ प्रबन्धक मौजूद रहे। इन्होंने बैंकों द्वारा एमएसएमई इकाईयों के उत्थान हेतु सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में प्रकाश डाला और बताया कि केनरा बैंक जो 120 साल से चल रही है। सरकारी बैंकों में यह 2 या 4 नम्बर पर आती है।
पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने बताया कि "आगरा में बेलनगंज ब्रांच पूरे उप्र में प्रथम ब्रांच है। पूर्व में बैंक की सेवाएं इतनी अच्छी थी कि इसका विस्तारीकरण तेजी से हुआ। आज यह लीड बैंक के रूप में उभर कर आई है।"
उद्यमियों व्यापारियों ने वर्तमान में केनरा बैंक में बैंकिंग सेवा में आ रही कठिनाईयों जैसे यूपीआई की लिमिट, सर्विस चार्जेज में बढ़ोत्तरी, बैंक में ऋण प्राप्त करने में काफी देरी होना, कूलिंग पीरियड अधिक होना, गेल गैस के एलसी के फारमेट को स्वीकार न करना, सरकारी प्रायोजित योजनाओं को आसानी से बिना कोलैटेरल एवं बिना अधिक डॉक्यूमेंटेशन के लागु न करना आदि विभिन्न प्रकार की कठिनाईयों की ओर ध्यान आकर्षित किया। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को बड़े ही ध्यानपूर्वक सुना और उद्यमियों व्यापारियों की जिज्ञासाओं को समुचित तरीके शांत करने का प्रयास किया। साथ ही आश्वसन दिया कि उनके द्वारा सभी सुझावों को उपयुक्त स्तर पर भेजा जायेगा। यह कार्यक्रम वित्त मंत्री (भारत सरकार) के निर्देशन में सभी शहरों में एमएसएमई इकाइयों के उत्थान हेतु किया जा रहा है। नेट बैंकिंग के एआई-1 एप को समझाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन करेंगे। बैंक सेवाओं में सुधार के लिए पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल, एमएसएमई इकाई विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन संजय गोयल एवं कई सदस्यों द्वारा सुझाव प्रेषित किये वे सभी सुझाव अधिकारियों द्वारा नोट किये गये और शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, प्रकोश्ठ चेयरमैन संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अतुल कुमार मित्तल, आर. के. गुप्ता, एम. के. गर्ग, यष षर्मा, अरषद खां, प्रहलाद षर्मा, कपिल बास, योगेष जिन्दल, अवनीत धवन, यतेन्द्र कुमार गर्ग, सौरभ अग्रवाल, नरेन्द्र सिंघल, अक्षय कुमार, ललित अरोड़ा, अनिरुद्ध तिवारी, संजीव मित्तल, सतीष अग्रवाल, दिलीप कुमार गुप्ता, सुरेष बाबू चौहान, गोपाल अग्रवाल, अषोक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शिवजी अग्रवाल आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें