Astro News : गृह नक्षत्रों की चाल राशियों का हाल प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र की नजर से

मनोहर समाचार, आगरा। 5 दिसंबर का राशिफल आपके लिए कितना ख़ास है और क्या कुछ घटित होगा। बता रहे हैं प्रख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविन्द मिश्र जी, जानिए। 



आपकी राशि और उस पर ज्योतिषीय नजर। 

मेष :-सत्ता शासन का लाभ मिलने की सम्भावना। कोर्ट कचरी के मामले में सफलता मिलेगी । नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिल सकती है।  व्यापार में नए अनुबंध होंगे। शेयर, लॉटरी ,दलाली आदि से धन प्राप्त होगा । परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है । दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिलेगा।  प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी । विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा।

शुभ रंग : क्रीम।

शुभ व्यापार: पेट्रोल पंप।

उपाय: बहते पानी में बतासे प्रवाहित करें। और कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

वृष:- किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होने से मन खिन्न रहेगा । परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।  करियर को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी।  मित्रों के साथ मतभेद समाप्त होंगे । आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।  प्रेम विवाह की योजना बना रहे लोगों को परिजनों की ओर से सकारात्मक संकेत मिल सकता है।  मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा।  स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी।

शुभ रंग : नारंगी।

शुभ व्यापार: सौंदर्य प्रसाधन सामग्री।

उपाय : गौ सेवा करें चारे का दान करें।

मिथुन:- राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है । परीक्षा प्रतियोगिता में आई बाधा दूर होगी । यात्रा करते समय सावधानी बरतें । धोखा हो सकता है।  रोजगार की तलाश पूरी होगी । व्यापार की योजना में मित्र एवं परजनों का सहयोग मिलेगा। भूमि ,भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय की योजना बन सकती है । किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी।  दूर देश से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

शुभ रंग : हरा।

शुभ व्यापार: बौद्धिक कार्य।

उपाय: केसर का उपयोग खाने प्रयोग करें तथा नाभि और माथे लगाएं।

कर्क:- किसी सामाजिक कार्य में सहभागिता करने का अवसर मिलेगा।  किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है । ससुराल पक्ष से किसी प्रियजन का घर आगमन होगा । नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा । व्यापार में किए गए परिवर्तन उन्नति कारक सिद्ध होंगे। व्यर्थ वाद विवाद से बचें । अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है।

शुभ रंग: सिल्वर।

शुभ व्यापार: अस्पताल।

उपाय: रोजाना रात को सोते समय लोटे में पानी या दूध रखें और सुबह उठ कर उसे बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें।

सिंह:- किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर हो सकती है।  जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।  ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।  माता के स्वास्थ्य में यकायक गिरावट होने से कुछ चिंता बनी रहेगी।  रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है । परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।  संतान सुख में वृद्धि होगी। 

शुभ रंग: लाल।

शुभ व्यापार: एडवर्टाइजमेंट।

उपाय : बहते हुए पानी में या नदी में में गुड़ प्रवाहित करें।

कन्या:- व्यापार में अकारण विघ्न बाधा का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें । किसी के बहकावे में ना आए।  बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को अपने उच्च अधिकारी से सराहना प्राप्त होगी । संतान को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी । प्रेम संबंधों में अत्यधिक भावुकता से बचें । नौकरी में पदोन्नति होगी। सत्ता शासन में बैठे किसी व्यक्ति से निकटता का लाभ मिलेगा।

शुभ रंग: हल्का नीला।

शुभ व्यापार: साहूकारी।

उपाय: पुराने समय के छेद वाले तांबे के सिक्के जल में प्रवाहित करें।

तुला:- देव दर्शन अथवा पर्यटन स्थल पर जाने के संकेत मिल रहे हैं।  परिवार में अतिथि आगमन से खुशियों का संचार होगा।  रोग से मुक्ति मिलेगी।  कोई मनोकामना पूरी हो सकती है । गृहस्थ सुख में वृद्धि होगी । मित्रों के साथ मनोरंजन का लुफ्त उठाएंगे।  व्यापार में अच्छी आमदनी होने से जमा पूंजी में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: खाकी।

शुभ व्यापार: पानी प्लांट।

उपाय: माता लक्ष्मी जी को दो गुलाब के पुष्प अर्पित करें।

वृश्चिक:- कार्य क्षेत्र में कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में ना करें । व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । भूमि, भवन , वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।  युवा सट्टा खेलने से बचें । अन्यथा  बड़ी धन हानि के संकेत मिल रहे हैं । यात्रा में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा । विद्यार्थी वर्ग को अपने शिक्षकों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। 

शुभ रंग: मेहरून।

शुभ व्यापार: सरकारी नौकरी अथवा सरकार से जुड़े कार्य।

उपाय: बंदरों को चने खिलाएं।

धनु:- दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ के साथ होगी । जिससे मन अशांत रहेगा । स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी।  महत्वपूर्ण कार्य में कोई अभिन्न मित्र सहयोग सिद्ध होगा । नौकरी की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है । कृषि कार्य में आपकी सूझबूझ लाभकारी सिद्ध होगी । भूमिगत द्रव्य मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: पीला।

शुभ व्यापार: बिजनेसमैन।

उपाय: भगवान श्री विष्णु जी की पूजा करें।

मकर:- दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी।  मनपसंद भोजन प्राप्त होगा । किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी।  संतान की गलत हरकतों के कारण सार्वजनिक रूप से अपमानित होना पड़ सकता है । आमतौर पर आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।  मौसम संबंधी रोग होने की संभावना है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।  खेल, अभिनय, कला ,लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोग जुड़े लोगों को सरकार से उच्च सम्मान प्राप्त होगा।

शुभ रंग: काला।

शुभ व्यापार: बिजली के सामान की दुकान।

उपाय: मजदूरों को गर्म कपड़े दान करें।

कुंभ:- नवीन व्यापार अथवा उद्योग शुरू कर सकते हैं । प्रेम विवाह की योजना बना रहे लोगों को साथी से शुभ समाचार मिलेगा । रोजगार की तलाश पूरी होगी।  नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा।  परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।  किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग है। 

शुभ रंग: नीला।

शुभ व्यापार: नाई की दुकान।

उपाय: कड़वे तेल में अपना चेहरा देख कर दान करें।

मीन:- यात्रा में  नए लोगों से मित्रता होगी । व्यापार में अच्छी आमदनी होने के संकेत मिल रहे हैं।  भोग विलास की  वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।  किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा । संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।  किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। 

शुभ रंग: दूधिया सफेद।

शुभ व्यापार: आध्यात्मिक कार्य।

उपाय: हल्दी से बृहस्पति यंत्र की पूजा करें।


ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

डॉ. अरविन्द मिश्र 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान ,संजय प्लेस आगरा 

परामर्श समय : दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक 

मो.- 9412343560 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया