Astro News : जानिए आजका अपना राशिफल
मनोहर समाचार, आगरा। राशिफल में प्रत्येक दिन की बदलती वस्तु स्थिति, ग्रह नक्षत्र के कारण होती है। जिसकी गणना ज्योतिषशास्त्र में निहित है।
27 दिसम्बर 2024 का राशिफल
मेष :- आज धन, संपत्ति एवं सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों, प्रियजनों से भेंट होगी। कार्य क्षेत्र में बौद्धिक चातुर्य की सराहना होगी। देव ,ब्राह्मणों में श्रद्धा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में आई दूरियां तनाव देंगी।
आज का शुभ रंग: गेरुआ लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: सुरक्षा कर्मी।
आज उपाय: एक सूखा नारियल सिर से सात बार उतार कर बहते पानी में बहाएं।
वृष:- आज दिन की शुरुआत तनाव के साथ होगी। कार्य क्षेत्र में उतार चढ़ाव रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार में अच्छी आमंदनी होगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।
आज का शुभ रंग: काला।
आपके लिए शुभ व्यापार: चांदी का कारोबार।
आज का उपाय: एक स्फटिक की माला धारण करें।
मिथुन:- आज कोई अधूरा कर पूरा हो सकता है। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने की योजना बनेगी।
आज का शुभ रंग: धानी।
आपके लिए शुभ व्यापार: धन का लेन देन।
आज का उपाय: स्कूल में बच्चों के पीने के पानी की व्यवस्था करें।
कर्क:- आज पेट संबंधी समस्या हो सकती है। माता से दूर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी बाधा से मुक्ति मिलेगी। रोजगार की तलाश पूरी होगी। प्रेम प्रसंग एवं गृहस्थ जीवन में निकटता आएगी।
आज का शुभ रंग: गुलाबी।
आपके लिए शुभ व्यापार: घूम कर करने वाले कार्य।
आज का उपाय: माता के चरणस्पर्श करें।
सिंह:- आज रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यापार में अच्छी आमंदनी होगी। नौकरी नौकरी में पदोन्नति होगी। प्रेम प्रसंग एवं गृहस्थ जीवन में सुख बढ़ेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
आज का शुभ रंग : हल्का पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: सरकार से जुड़े कार्य।
आज का उपाय: अंधों का दवाएं दें।
कन्या:- आज आमंदनी कम खर्च अधिक होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। मित्रों से भेंट होगी। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। अधीनस्थ से निकटता बढ़ेगी।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: ट्रांसपोर्ट।
आज का उपाय: श्री गणेश जी पूजा करें।
तुला:- आज स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। राजनीति में पद एवं कद बढ़ सकता है। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन अधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।
आज का शुभ रंग: सिल्वर।
आपके लिए शुभ व्यापार: रेडीमेड कपड़े का कारोबार।
आज का उपाय: इत्र लगाए। स्त्रियों का सम्मान करें।
वृश्चिक: आज कोई तनावपूर्ण समाचार मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक भाग दौड़ रहेगी। परिवार के साथ बाहर भोजन खाने का कार्यक्रम बन सकता है।
आज का शुभ रंग: गहरा लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: जोखिम पूर्ण कार्य।
आज का उपाय: कुत्ते को कच्चा दूध पिलाए।
धनु:- आज यकायक धन प्राप्त हो सकता है। विदेश सेवा अथवा आयात निर्यात में लगे लोगों को लाभ होगा। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में अत्यधिक जोखिम न लें।
आज का शुभ रंग: तोतई हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: आटा चक्की।
आज का उपाय: श्री राम चरित मानस का पाठ करें।
मकर: आज कार्य क्षेत्र में कोई सुखद घटना घट सकती है। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
आज का शुभ रंग: मैटेलिक ग्रे।
आपके लिए शुभ व्यापार: भवन निर्माण।
आज का उपाय: पीपल के पास कड़वे तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ:- आज कार्य क्षेत्र में विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति होने के संकेत मिल रहे है।रोजगार की तलाश पूरी होगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
आज का शुभ रंग: हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: जूता निर्माण।
आज का उपाय: श्री हनुमान जी की पूजा करें।
मीन:- आज नवीन व्यापार अथवा उद्योग शुरू कर सकते हैं। पुराने आय स्रोत पर भी ध्यान दें। यात्रा में कोई कीमती वस्तु चोरी अथवा गुम हो सकती है। समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी।
आज का शुभ रंग: क्रीम।
आपके लिए शुभ व्यापार: वकालत।
आज का उपाय: सत्यनारायण कथा करें अथवा कराएं।
डॉ. अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान,शॉप न. 21,ब्लॉक न. 25,ग्राउंड फ्लोर( निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस,आगरा
परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो.- 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं