Astro News : आजके राशिफल में जानिए अपनी राशि का हाल
मनोहर समाचार, आगरा। विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. अरविंद मिश्र जी से जानिए आजका राशिफल।
24 दिसम्बर 2024 का राशिफल
मेष :- आज कार्य क्षेत्र में सुखद घटना घट सकती है। अपने कार्य पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश कर सकते हैं। वाणी की मधुरता से लोग प्रभावित होंगे। भौतिक सुख संसाधनों पर अधिक खर्च हो सकता है। सहोदर बहन भाइयों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, भवन, आदि के क्रय विक्रय के लिए समय विशेष ठीक नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामान्य सुख बना रहेगा।कोर्ट कचहरी के मामलों में विवाद बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।
आज का शुभ रंग: खूनी लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: जर्नल स्टोर।
आज का उपाय: शुद्ध चांदी शरीर पर धारण करें। भाई की सेवा करें।
वृष:- आज अपनी सूझबूझ से कार्य करें। ईस्ट मित्रों से सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में बुद्धि विवेक से कार्य करें। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मानसिक उलझनें बढ़ सकती है। संयम रखें। किसी को कटु वचन न कहें। विद्यार्थियों के लिए समय अध्ययन की दृष्टि से अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छी आमदनी होने से जमा पूंजी में वृद्धि होगी।
आज का शुभ रंग: गौ मूत्र।
आपके लिए शुभ व्यापार: कैमिस्ट की दुकानें।
आज का उपाय: स्त्री का सम्मान करें। गोदान करें।
मिथुन:- आज अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नवीन योजना क्रियान्वित होगी। ईस्ट मित्रों के माध्यम से नए जनसंपर्क बनेंगे। जो भविष्य में सार्थक सिद्ध होंगे। परिवार की उन्नति के लिए आप अपनी ओर से प्रयासरत रहेंगे। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी। नवीन संपत्ति खरीद सकते हैं। माता-पिता की ओर से भी लाभ प्राप्त होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में परस्पर विश्वास बढ़ेगा। संतान पक्ष की ओर से प्रसन्नता मिलेगी।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: मनोविश्लेषक ।
आज का उपाय: बहिन, बुआ, मौसी से आशीर्वाद लें। सुराख वाला पैसा बहते पानी में बहाएं।
कर्क:- आज ईस्ट मित्रों से किसी विशेष योजना पर विचार विमर्श होगा। स्वास्थ्य अधिकतर ठीक रहेगा। शत्रु पक्ष पर दबाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। और मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति को सुधार करने के लिए योजनावद्ध के तरीके से कार्य करें। लाभ होगा। छोटी-छोटी यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे। माता-पिता के साथ सामान्य मतभेद भर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में स्थायित्व में कमी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में स्थिति अनुकूल होगी।
आज का शुभ रंग: हल्का लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: मशीन टूल्स।
आज का उपाय: माता का सम्मान करें। चांदी, चावल, और दूध का दान करें।
सिंह:- आज किए गए परिश्रम का मीठा फल प्राप्त होगा। सहयोगियों के साथ मिलजुल कर कार्य करने से लाभ होगा। दूसरों को अपनी कमजोरी का पता न चलने दें। लोग आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं। सहोदर भाई बहनों का भाग्य खुलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे। नवीन संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम प्रसंग में वाद विवाद हो सकता है। शत्रु पक्ष की स्थिति कमजोर हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग जोश में होश न खोए। धैर्य पूर्वक अध्ययन में लग रहे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाने का प्रयास करें।
आज का शुभ रंग : हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: कृषि कार्य।
आज का उपाय: अपना चरित्र उत्तम रखें। गेहूं, गुड़, और तांबे का दान करें।
कन्या:- आज जोड़ों में दर्द, पेट दर्द संबंधी समस्याओं के प्रति सावधान रहें। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। यात्रा करते समय खान-पान के सावधानियां बरते। परिवार में सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखें। किसी को नाराज न करें। विद्यार्थियों के लिए यह समय अध्ययन की दृष्टि से अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे पर विश्वास की भावनाओं में कमी हो सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य आदि का ध्यान रखें।
आज का शुभ रंग: हल्का पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: स्टेशनरी शॉप।
आज का उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें। गाय को पालें।
तुला:- आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। सामान्य संघर्ष के पश्चात रुके हुए कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य संबंधित सामान्य परेशानियां हो सकती है। असमंजस वाली परिस्थितियों में धैर्य पूर्वक निर्णय लें। घर में भौतिक सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। हर्षौल्लास का वातावरण बनेगा। गीत संगीत नृत्य चलचित्र आदि के प्रति मन में रुझान बढ़ेगा। नवीन भूमि, वाहन ,भवन आदि क्रय करने के योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय लाभकारी सिद्ध होगा। प्रेम संबंधों में मुश्किलें पैदा हो सकती है। संतान की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी में सामान्य परेशानी हो सकती है।
आज का शुभ रंग: नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: बागवानी।
आज का उपाय: शुक्र मंत्र का 108 बार जप करें। इत्र लगाए।
वृश्चिक:- आज घर परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नवीन योजना क्रियान्वित होंगी। ईस्ट मित्रों के माध्यम से नए जनसंपर्क बनेंगे। प्रेम प्रसंग में आई दूरियां समाप्त होगी। ससुराल पक्ष से किसी प्रियजन का घर आगमन होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों की समस्या का समाधान होगा ।स्वास्थ्य में नरमी रहेगी। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्या को अधिक न बढ़ने दें।
आज का शुभ रंग: महरून
आपके लिए शुभ व्यापार: सोना का कारोबार।
आज का उपाय: त्रिकोण मंगल यन्त्र की पूजा करें। मसूर की दाल बहते हुए पानी में बहाएं।
धनु:- आज का दिन आपके लिए सामान्यतः लाभ एवं उन्नति दायक रहेगा। संघर्ष के पश्चात कार्य में सफलता मिल सकती है। ईस्ट मित्रों से विशेष सहयोग प्राप्त होने की संभावना कम है। सभी से अपने मन की बात न करें। पैतृक संपत्ति के संबंध में वार्ता चलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी। पुरानी संपत्ति का विक्रय हो सकता है। नवीन संपत्ति क्रय विक्रय में बाधाएं आ सकती हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
आज का शुभ रंग: गुलाबी।
आपके लिए शुभ व्यापार: बैंकिंग क्षेत्र।
आज का उपाय: गुरु और ब्राह्मणों की पूजा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
मकर:- आज कार्य क्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकता है। लोग आपके कार्यों में हस्तक्षेप कर सकते हैं। जिसके कारण मन दुखी रहेगा। ईस्ट मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गुप्त शत्रुओं के षड्यंत्र से सावधान रहें। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान दें। पारिवारिक दायित्व बढ़ सकते हैं। जमा पूंजी धन का संचय होगा। किंतु धार्मिक कार्यों में धन अधिक खर्च होगा। विद्यार्थी गण पढ़ाई की उपेक्षा न करें। पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। प्रेम संबंध के प्रति संयम रखें। कोर्ट कचहरी के मामले में जहां तक हो सके बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं।
आज का शुभ रंग: सिल्वर।
आपके लिए शुभ व्यापार: फैशन डिजाइनिंग।
आज का उपाय: मीट और शराब का सेवन न करें। नौकरों को प्रसन्न रखें।
कुंभ:- आज आप अपनी सूझबूझ से समस्या को सुलझाने में सफल होंगे। व्यापारिक यात्राओं के माध्यम से लाभ होगा। किसी से अधिक वाद विवाद न करें। स्वास्थ्य संबंधी सामान्य परेशानियां हो सकती है। आर्थिक उन्नति करने के लिए चिंता रहेगी। ईस्ट मित्रों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। धैर्य एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। नवीन संपत्ति भूमि , भवन वाहन आदि खरीदने के योग बनेंगे। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को अध्ययन पर ध्यान अधिक देना होगा। प्रेम संबंधों में परस्पर आकर्षण बढ़ेगा। संतान पक्ष की ओर से विशेष समस्या नहीं होगी। व्यापार करने वाले लोगों को व्यवसाय में उन्नति प्राप्त सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्य क्षेत्र में न्याय मिलेगा।
आज का शुभ रंग: तोतई हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: सैन्य सामान के सप्लायर।
आज का उपाय: भैरो की उपासना करें। कुत्तों को कड़वे तेल से चुपड़ कर रोती खिलाएं।
मीन:- आज मान सम्मान यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे। कार्य व्यावसायिक परिवर्तन हो सकता है। कुछ विलंब के बाद कार्य सिद्ध होंगे। शत्रु पक्ष के षड्यंत्र के प्रति सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ तालमेल में बनाकर रखें। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। मानसिक स्वास्थ्य पर पूर्ण ध्यान दें। कार्य क्षेत्र के परिवर्तन के प्रति जल्दबाजी में बड़ा निर्णय न लें। आर्थिक पूंजी निवेश सोच समझकर करें। विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ है। प्रेम संबंध में एक दूसरे के प्रति विश्वास में वृद्धि होगी।
आज शुभ रंग: हल्का पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: पंडिताई।
आज का उपाय: गुरु यन्त्र की हल्दी से पूजा करें। अपने गुरु के मंत्र का 108 बार जप करें।
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
डॉ. अरविन्द मिश्र
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)
संजय प्लेस, आगरा
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक
मो.- 9412343560

जय हो
जवाब देंहटाएं