Agra News : अपने लिए जिए तो क्या जिए, दूसरों के चेहरे की भी ख़ुशी बनो
मनोहर समाचार, आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी ताजनगरी फेस दो में पंचवटी परिवार द्वारा 'नेक बनो एक बानो' की मिसाल कायम करते हुए हर बार की तरह इस बार भी सभी ने पंचवटी क्लब पर जरूरतमंद लोगों के लिए गरम वस्त्रों का कैंप लगाया। कैंप का उद्घाटन रामबाबू जैन द्वारा किया।
संरक्षक श्याम भोजवानी ने बताया "नेक बनो एक बनो जरूरतमंदों की मदद में भगवान दिखता है। सभी परिवार से गरम वस्त्र एकत्रित करके जरूरतमंदों लोगों तक पहुंचाने का काम पंचवटी परिवार करता है और समय-समय पर जो जरूरतमंदों की संभव मदद होती है उन्हें पूरा करने का काम करता है।"
इस सफल आयोजन में रामबाबू जैन, श्याम भोजवानी, रिंकू शर्मा, सुशील आहूजा, राकेश जैन, राजेश वर्मा, विजय सक्सेना, दीपा नोतनानी, सुनील आदि सभी ने इस नेक काम से जुड़कर सेवा कार्य किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें