Agra News : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुआ मासिक बैठक का आयोजन

मनोहर समाचार, आगरा। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा एवं महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार द्वारा की गई। बैठक में आए हुए सभी पदाधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। 

नितिन कोहली ने कहा कि "पार्टी की ताकत कार्यकर्ता होता है, जो चुनाव के समय अपने बूथ पर वोट डलवाने का काम करता है। कार्यकर्ता से ही पार्टी बनती है। बड़े-बड़े पद लेकर जो नेता बैठे हैं, वह काम बहुत कम करते हैं।" सपा नेता श्याम भोजवानी, राजपाल यादव, वीरेंद्र चौहान, ममता टपलू, नितिन कोहली, राहुल चतुर्वेदी, रूपाली दीक्षित, मुकेश यादव, पिंटू यादव, राहुल चौधरी, मिक्की अरोड़ा, बलवेंदर जाटव, इमरान कुरैशी, राकेश अग्रवाल, शिवपाल यादव ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने-अपने विचार रखे।  

कहा कि "आगामी 2027 की तैयारी अभी से करनी होगी, तब जाकर आगरा विधानसभा की सीटें जीती जा सकती हैं। पार्टी प्रत्याशियों के साथ मिलकर ईमानदारी से हम सभी को काम करना होगा, तब कहीं जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आगरा से हम सभी पार्टी  के कार्यकर्ता पदाधिकारी कई विधायक दे सकते हैं। वही महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि "कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हमेशा से रहा है। पार्टी में कार्यकर्ता का वजूद सबसे ऊपर होता है। कहीं भी कोई घटना होती है, तो पार्टी कार्यकर्ता से सीधे संपर्क कर तत्काल हम सभी पार्टी कार्यकर्ता के पास पहुंचकर घटनास्थल पर उसे कार्यकर्ता की ताकत बनते हैं।"

वोट को बढ़ाने का काम  बूथ स्तर पर किया जाए। हम सभी को पार्टी का वोट बढ़ाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। पार्टी का पद लेकर हमको घर में नहीं बैठना चाहिए, बाहर निकल कर पार्टी का काम करना चाहिए और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताकत बनना चाहिए, क्योंकि, अखिलेश भैया ने आगरा को कई मंत्री दिए हैं, लेकिन आगरा के पार्टी पदाधिकारी ने अब तक कोई भी विधायक आगरा से नहीं दिया।  अगर हम एक विधायक भी पार्टी को देते हैं, तो वह विधायक ताकत बनेगा। इसलिए आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी से बूथ हमको मजबूत करना है, तब कहीं जाकर पार्टी को वोट मिलेगा। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन सुरेंद्र चौधरी ने किया। 

बैठक में मुख्य रूप से,पठान कुरैशी, ममता टपलू, वीरेंद्र चौहान, राजपाल यादव, नितिन कोहली, राहुल चतुर्वेदी, रूपाली दीक्षित, राहुल चौधरी, मिकी अरोड़ा, रिंकू यादव, मुकेश यादव, बलवेंदर जाटव, शिवपाल यादव, हरिओम लोधी, वेद प्रकाश चौधरी, राकेश अग्रवाल, विजय ठाकुर, हाजी अजीजुद्दीन, मुन्ना भाई, मुकीमुद्दीन, इमरान कुरेशी, संजय अग्रवाल, एतराम जाफरी, प्रधान आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया