Agra News : नगर निगम अंबेडकर पार्क में आयोजित हुआ प्रांतीय सफाई कर्मचारी प्रतिनिधि सम्मान समारोह
मनोहर समाचार, आगरा। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ आगरा संगठन के द्वारा प्रांतीय सफाई कर्मचारी प्रतिनिधि सम्मान समारोह कार्यक्रम नगर निगम अंबेडकर पार्क आगरा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आगरा नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह पिप्पल एवं प्रदेश अध्यक्ष ओमी लाल वाल्मीकि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरी बाबू वाल्मीकि ने की।
मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौहान वाल्मीकि, बिल्लू चौहान एवं वाल्मीकि महापंचायत के कोषाध्यक्ष बच्चू प्रधान, महामंत्री लोकेश चंचल रहे। संचालन दीपक जगारे एवं वरुण देशभक्त ने किया।
कार्यक्रम में सभी प्रतिनिधियों का एवं आगरा के चौधरी पंचों को पटका पहनकर ताजमहल देकर भगवान वाल्मीकि स्वामी जी की तस्वीर देकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष चौ.संतोष डागौर ने अपने विचारों में प्रदेश नेतृत्व के समक्ष सफाई कर्मचारी की समस्याओं को रखा।
संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए
प्रदेश में आउटसोर्सिंग प्रथा खत्म कर इनको ₹25000 वेतन दिया जाए
प्रदेश में स्थाई भर्ती की जाए
प्रदेश नेतृत्व ने जल्द जनवरी में मुख्यमंत्री से समय लेकर मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं को रखने की बात कही। कार्यक्रम में प्रदेश के जिलों से प्रतिनिधि मुरादाबाद से ओमी लाल वाल्मीकि, अमरोहा से दिलीप बाल्मीकि, गाजियाबाद से प्रदीप चौहान, अलीगढ़ से बिल्लू चौहान, मुरादाबाद से नीरज पाराशर, मथुरा से डॉक्टर एसपी सिंह, फिरोजाबाद से अमित वाल्मीकि, एटा से वीरू वाल्मीकि, कासगंज से राम खिलाड़ी वाल्मीकि, फर्रुखाबाद से राधे श्याम वाल्मीकि, हाथरस से डब्बू वाल्मीकि, आगरा से चौधरी सतीश डागौर, पप्पू चौधरी, राज कपूर चौधरी, एडवोकेट विमल कुमार, चौधरी किशोरी लाल चोटिला, चौ. कैलाश चौहान, राजा लक्ष्मण प्रसाद, राजू डागौर, मुन्ना लाल खेर, आदि नेता मौजूद रहे।
स्वागत करता संगठन की टीम में देवेंद्र सिंह देबू, कैलाश चौहान, मुकेश चौहान, अजीत कप्तान, मुन्ना भाई, रवि गौहर, राहुल चोटिला, सागर भारती, सचिन डागौर, राहुल चोटिला, राम प्रकाश आजाद, अशोक कुमार, कुलदीप डागौर, हेमंत सिंह, जितेंद्र बाल्मीकि, राजा चौहान, पप्पे चौहान मौजूद रहे।



सुन्दर
जवाब देंहटाएं