Astro News : जानिए अपना आजका राशिफल

22 दिसम्बर 2024 का राशिफल 


मेष :- यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।‌ 

शुभ रंग: हल्का हरा।

शुभ व्यापार: रियल एस्टेट।

उपाय: नीले रंग का मरगज रत्न अष्ट धातु में बनवाकर धारण करें।

वृष:- कोई तनावपूर्ण समाचार मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। साथ ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। व्यापार में अच्छी आमदनी के होने के संकेत मिल रहे हैं। पशुओं के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा। किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी।

शुभ रंग: गेहुआं।

शुभ व्यापार: आयुर्वेद औषधि व्यापार।

उपाय: एक ओपल रत्न चांदी में बनवा कर धारण करें।

मिथुन:- व्यापारी वर्ग में खुशियों का संचार होगा। नौकरी में वाहन सुख में वृद्धि होगी। कैरियर को लेकर कोई निर्णय जल्दबाजी में न करें। विवाह संबंधी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। कार्य क्षेत्र में आपकी कार्यशैली चर्चा का विषय बन सकती है।

शुभ रंग: धानी रंग।

शुभ व्यापार: पैकिंग।

उपाय: बेरूज रत्न पंच धातु में बनवा कर धारण करें।

कर्क:- कोई सुखद घटना घट सकती है। सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों का मनोबल बढ़ा चढ़ा रहेगा। अपने विरोधी को परास्त करने में सफल होंगे। रोजगार की तलाश पूरी होगी। किसी नए व्यक्ति से मित्रता हो सकती है। प्रेम विवाह की योजना सफल हो सकती है।

शुभ रंग: लाल ।

शुभ व्यापार: सरकारी नौकरी।

उपाय: नरम रत्न सोने में बनवाकर धारण करें।

सिंह:- दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। कोई प्रियजन यकायक घर सकता है। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। राजनीति में संलग्न लोगों को विजय प्राप्त होगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में अत्यधिक भावुकता से बचें। अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है।

शुभ रंग :  सिल्वर  रंग।

शुभ व्यापार: स्कूल कालेजों से संबंधित कार्य।

उपाय: पीले रंग कहरुवा अर्थात तृणमणि रत्न सोने में बनवा कर धारण करें।

कन्या:- धन, संपत्ति प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। प्रेम संबंधों में आया तनाव दूर होगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं।

शुभ रंग: नीला।

शुभ व्यापार: टायर की शॉप।

उपाय: मकनातीस रत्न पंच धातु में बनवाकर धारण करें।

तुला:- सामाजिक कार्य में आपकी भूमिका अग्रणी रहेगी। व्यापार में अच्छी आमदनी होगी। किसी भी विपरीत लिंग साथी से मनचाहा उपहार मिल सकता है। रोजगार की तलाश पूरी होगी। कोई कीमती वस्तु गुम अथवा चोरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण मिल सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी।

शुभ व्यापार: मजदूरी।

उपाय: हॉलदिली अथवा हालन रत्न चांदी बनवाकर धारण करें।

वृश्चिक:- खेलकूद में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में अनबन दूर होगी। व्यापार में परिजनों एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी कोई अधूरी अभिलाषा पूरी हो सकती है। यदि आप कोई कीमती वस्तु खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज खरीदने में सफल होंगे।

शुभ रंग: गौ मूत्र रंग।

शुभ व्यापार: मेडिकल स्टोर।

उपाय: कटैला रत्न चांदी में बनवाकर धारण करें।

धनु:- दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ के साथ होगी। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। रोजगार की तलाश पूरी होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने कार्य के साथ कोई नवीन जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।

शुभ रंग: दूधिया सफेद।

शुभ व्यापार: रेस्टोरेंट।

उपाय: सफेद दांतला चांदी बनवा कर धारण करें। 

मकर:- किसी प्रियजन से अकारण अनबन हो सकती है। जिससे आपका मन उदास रहेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में आ रही बाधा दूर होगी। नवीन व्यापार अथवा उद्योग शुरू कर सकते हैं। नौकरी में उच्च पदस्थ व्यक्ति से घनिष्ठता बढ़ेगी। 

शुभ रंग: संतरी।

शुभ व्यापार: टाइलों और पेंट की दुकान।

उपाय: एक लाल हकीक चांदी में बनवाकर धारण करें।

कुंभ:- कोर्ट कचहरी के मामले में जल्दबाजी न करें। सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के साहस एवं पराक्रम की सराहना होगी। बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भूमि, भवन, वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। प्रेम प्रसंग में शक संदेह बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा।

शुभ रंग: नारंगी।

शुभ व्यापार: पैकेजिंग मटेरियल से जुड़े कार्य।

उपाय: धुनैला रत्न सोने में बनवा कर धारण करें।

मीन:- प्रेम संबंधों में कोई सुखद घटना घट सकती है। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में आ रही बाधा किसी मित्र के सहयोग से दूर होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम एवं आकर्षण बढ़ेगा। किसी अंजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें।

शुभ रंग: गुलाबी।

शुभ व्यापार: सरकारी देकेदारी।

उपाय: यमनी तांबे में अथवा चांदी में बनवा कर धारण करें।

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद 

डॉ. अरविन्द मिश्र 

भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , शॉप न. 21, ब्लॉक न. 25, ग्राउंड फ्लोर ( निकट आहार रेस्टोरेंट)

संजय प्लेस, आगरा 

परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक 

मो.- 9412343560

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया