Agra News : नारी बदल रही है भारत की तस्वीर, खादी एवं ग्रामोद्योग उत्सव में दिखी महिला शक्ति
-वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट ने 15 महिलाओं को दिया सुपर वुमेन सम्मान
मनोहर समाचार, आगरा। वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट के द्वारा सुपर वुमैन सम्मान समारोह का आरम्भ नेशनल चैम्बर एन्ड काॅमर्स के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, सुरेश चन्द गर्ग, सत्यवती ने सामूहिक रूप से दीप प्रजज्वलन करके किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रतिभा जिन्दल ने कहा कि "आज की नारी अब केवल चौका, चूल्हा या सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहीं। बेटियां जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में भी अपनी क्षमता का लोहा मनवा रही हैं, वह वर्तमान का यथार्थ भी है और बदलते भारत की नई तस्वीर भी।" उन्होंने 14 महिलाओं को यह सम्मान प्रदान किए।
उन्होने कहा कि "युवतियां केवल सेनाओं, अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस में ही अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। जीवन के हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ रही है। शासन-प्रशासन के साथ उद्योग-व्यापार जगत और तकनीक एवं विज्ञान के क्षेत्र में भारत की महिलाएं अपने कदम आगे बढ़ा रही हैं। वे खेल जगत में भी अपनी छाप छोड़ रही हैं। वे केवल विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी ही नहीं कर रही हैं, बल्कि अपनी उत्कृष्टता भी साबित कर रही हैं। इसरो के चंद्र और सूर्य अभियानों में महिला विज्ञानियों की महती भूमिका किसी से छिपी नहीं।"
प्रारंभ में वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट की सचिव दीपिका अग्रवाल ने ने संस्था की जानकारी दी और उसके उद्देश्य बताए। सस्था की उपाध्यक्ष खुश्बू अग्रवाल ने सारी व्यवस्था संभाली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेशनल चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि "देश के शहरी समाज में तो हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी उन्हें वैसा प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है, जितनी जरूरत है।" विशिष्ट अतिथि योगाचार्य सत्यवती रहीं। आईटी एक्सपर्ट अभिषेक गुप्ता ने साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए उससे बचने के उपाय बताए।
इन्हें दिया सुपर वुमैन सम्मान
1- डॉ. सरोज प्रशांत (समाजसेवी)
2- डॉ. ज्योत्सना शर्मा (कवयित्री)
3- डॉ. सुरभि मित्तल (महिला चिकित्सा)
4- सुजाता शर्मा (गायिका)
5- डॉ. वंदना अग्रवाल (शिक्षाविद)
6- ममता अग्रवाल (कथक)
7- पूजा सक्सैना (सोशल मीडिया)
8- दीप्ति जैन (वास्तुविद)
9- प्रेमा कनवर (धर्म के लिये)
10- चंचल जैन (पर्यावरण)
11- डॉ. महिमा उपाध्याय (महिला चिकित्सा)
12- भावना जादौन (संस्कृति)
13- राखी त्यागी (सोशल मीडिया)




बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएं